1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले की कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोगों का आरोप

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले की कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोगों का आरोप

 Reported By: PTI Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 05, 2023 09:12 am IST,  Updated : May 05, 2023 09:12 am IST

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। अधिकारी या बीजेपी के किसी अन्य नेता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Suvendu Adhikari- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में एक व्यक्ति की कथित तौर पर बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल एक कार की टक्कर से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि उक्त वाहन नंदीग्राम के सांसद अधिकारी के काफिले में शामिल था या नहीं।

हाईवे पार कर रहा था शख्स, तभी कार ने मार दी टक्कर

दुर्घटना गुरुवार देर रात को हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से ज्यादा समय तक सड़क को जाम किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पार कर रहा था, तभी रात करीब साढ़े दस बजे एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

यह भी पढ़ें-

मोइना में बीजेपी के कार्यक्रम से लौट रहे थे शुभेंदु अधिकारी
अधिकारी के अनुसार, ‘‘लोगों का दावा है कि यह कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा थी लेकिन हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं।’’ अधिकारी या बीजेपी के किसी अन्य नेता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। बताया जा रहा है कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।