Maynaguri Assembly Election 2026: मयनागुड़ी विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का एक अहम हिस्सा है। यह सीट जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। बीजेपी ने यहां से पहली जीत दर्ज की।
इस सीट पर 2016 के चुनाव में TMC के अनंत देब अधिकारी ने वाम मोर्चे (RSP) की उम्मीदवार छवि रॉय को शिकस्त दी थी। वहीं, 2021 के चुनाव में बीजेपी के कौशिक राय ने TMC के मनोज राय को हराया था।
2021 चुनाव के नतीजे
- कौशिक रॉय (BJP): 115,306 वोट (48.84%)
- मनोज रॉय (TMC): 103,395 वोट (43.79%)
- नरेश चंद्र राय(RSP): 5,760 वोट (2.44%)
2016 चुनाव के परिणाम
- अनंत देब अधिकारी (TMC): 100,837 वोट (47.85%)
- छाया डे (रॉय) (RSP): 65,930 वोट (31.29%)
- विश्वजीत रॉय (BJP): 30,742 वोट (14.59%)
सीट का सियासी समीकरण
1951 में स्थापित मयनागुड़ी विधानसभा सीट के 74 वर्षों के इतिहास में 2014 के उपचुनाव सहित 18 विधानसभा चुनाव हुए हैं। शुरुआती दौर में 1951 से 1972 के बीच हुए 7 चुनावों में कांग्रेस और उससे अलग हुई बांग्ला कांग्रेस का दबदबा रहा, जिसमें कांग्रेस ने 5 और बांग्ला कांग्रेस ने 2 बार जीत दर्ज की। इसके बाद 1977 से 2011 के बीच रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) ने लगातार 8 कार्यकालों तक इस सीट को वामपंथ का अभेद्य किला बनाए रखा, लेकिन 2014 के उपचुनाव और 2016 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली जीत दर्ज की।