1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की नई मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने दी जानकारी

नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की नई मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने दी जानकारी

 Reported By: Shoaib Raza,,  Onkar Sarkar, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 25, 2026 05:55 pm IST,  Updated : May 25, 2026 06:35 pm IST

चुनाव आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने 25 मई को पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने नीलम मीणा को राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी के पद में नियुक्त करने के लिए कहा है।

Neelam Meena- India TV Hindi
आईएएस अधिकारी नीलम मीणा Image Source : REPORTER INPUT

भारत निर्वाचन आयोग के सचिवालय ने पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर आईएएस अधिकारी नीलम मीना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा द्वारा 25 मई 2026 को पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में दी गई। नीलम मीना पश्चिम बंगाल के 1998 बैच की अधिकारी हैं। वह इससे पहले भी कई अहम पदों पर रह चुकी हैं।

नीलम मीणा, पश्चिम बंगाल कैडर की 1998 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1970 को हुआ था। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। उनके पास बीएससी और एमए की डिग्री है। वह 19 फरवरी, 2024 से कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एडिशनल डायरेक्टर, सब डिविजनल ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट जैसे कई अहम पदों पर काम किया है। वह इंग्लिश और हिंदी दोनों बोलती हैं। नीलम मीणा अभी भी एक्टिव सर्विस में हैं। वह 28 सालों से देश की सेवा कर रही हैं। साल 2030 में वह रिटायर हो सकती हैं। हालांकि, अधिकारियों का कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

इन पदों पर किया काम

क्रमांक भूमिका विभाग/स्थान कैडर अवधि
1
प्रमुख सचिव
सचिव
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद प्रचार / उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद प्रचार
उपभोक्ता मामले विभाग, पश्चिम बंगाल राज्य कैडर फरवरी 2024 → वर्तमान
2
अपर मुख्य सचिव
सचिव
कृषि एवं सहकारिता / मत्स्य पालन
पश्चिम बंगाल में मत्स्य पालन, जलीय संसाधन और मछली कटाई राज्य कैडर जुलाई 2025 → जुलाई 2025
3
प्रधान सचिव
अपर सचिव
पर्यावरण एवं वन / पर्यावरण
पश्चिम बंगाल राज्य कैडर दिसंबर 2020 → दिसंबर 2020
4
सचिव
संयुक्त सचिव
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद प्रचार / उपभोक्ता मामले
सुधार प्रशासन विभाग, पश्चिम बंगाल राज्य कैडर जुलाई 2017 → दिसंबर 2020
5
सचिव
निदेशक
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद विकास / खाद्य
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राज्य कैडर अक्टूबर 2014 → जुलाई 2015
6
उप अध्यक्ष
निदेशक
वाणिज्य / चाय
वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य चाय बोर्ड केंद्रीय जनवरी 2013 → अक्टूबर 2014
7
निजी सचिव
निदेशक
कर्मचारी अधिकारी / मंत्री कार्यालय
ग्रामीण विकास भूमि संसाधन केंद्रीय सितंबर 2009 → दिसंबर 2012
8
जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट
उप कुल सचिव
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /जिला प्रशासन
हुगली राज्य कैडर जुलाई 2008 → सितंबर 2009
9
संयुक्त सचिव
उप कुल सचिव
उद्योग / खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग, पश्चिम बंगाल राज्य कैडर मार्च 2008 → जुलाई 2008
10
सीईओ
उप कुल सचिव
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /जिला प्रशासन
जलपाईगुड़ी देव प्राधिकरण, सिलीगुड़ी राज्य कैडर सितंबर 2004 → मार्च 2008
11
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट
सचिव के तहत
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /जिला प्रशासन
सिलीगुड़ी राज्य कैडर अगस्त 2003 → सितंबर 2004
12
अपर निदेशक
सचिव के तहत
कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन / कार्मिक प्रशिक्षण
प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (एटीआई) राज्य कैडर जून 2002 → अगस्त 2003
13
एसडीओ
सचिव के तहत
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /उपमंडल प्रशासन
राज्य कैडर अगस्त 2001 → जून 2002
14
कार्यकारी मजिस्ट्रेट
जूनियर स्केल
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /उपमंडल प्रशासन
राज्य कैडर जुलाई 2000 → अगस्त 2001
15
सहायक मजिस्ट्रेट
जूनियर स्केल
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /विकास प्रशासन
जलपाईगुड़ी राज्य कैडर मई 1999 → जुलाई 2000

यह भी पढ़ें-

अभिषेक बनर्जी के घर में अवैध निर्माण के मामले में एक्शन, पुलिस ने CCTV का रिकॉर्डर किया जब्त

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आते ही एक्शन शुरू, हावड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया, देखें VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।