1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल: 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्‍या, छानबीन में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल: 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्‍या, छानबीन में जुटी पुलिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2019 09:07 am IST,  Updated : May 27, 2019 09:07 am IST

लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में शुरू हुई राजनीतिक रंजिश का दौर फिलहाल थमा नहीं है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के काकीनाडा में कल रात एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

west bengal BJP worker Killed - India TV Hindi
west bengal BJP worker Killed 

लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में शुरू हुई राजनीतिक रंजिश का दौर फिलहाल थमा नहीं है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के काकीनाडा में कल रात एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए भाजपा कार्यकर्ता का नाम चंदन शॉ बताया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। नाजुक स्‍थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की है या बीजेपी का अंतर्द्वंद की वजह से हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल