1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Nipah वायरस का कहर! एक नर्स कोमा में और दूसरी वेंटिलेटर पर, इलाज करने वाले डॉक्टरों में भी पाए गए लक्षण

Nipah वायरस का कहर! एक नर्स कोमा में और दूसरी वेंटिलेटर पर, इलाज करने वाले डॉक्टरों में भी पाए गए लक्षण

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 14, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 02:54 pm IST

Nipah वायरस डराने लगा है। पश्चिम बंगाल में इससे दो नर्स संक्रमित हैं। एक नर्स कोमा में है और दूसरी वेंटिलेटंर पर। झारखंड में भी वायरस को लेकर अलर्ट जारी हो गया है।

Nipah virus West Bengal- India TV Hindi
नॉर्थ 24 परगना में निपाह वायरस के 2 मामले सामने आए। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

नॉर्थ 24 परगना: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में Nipah वायरस से संक्रमित 2 नर्सों की हालत गंभीर है। एक नर्स कोमा में है और दूसरी नर्स का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। 2 नर्सों का नॉर्थ 24 परगना जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस नर्स का इलाज कर रहे एक डॉक्टर में कुछ लक्षण दिखे हैं। उस डॉक्टर को उसी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए 45 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।

बारासात हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

अधिकारी ने बताया कि दोनों नर्स बारासात के एक ही हॉस्पिटल में काम करती हैं। दोनों नर्सों के सैंपल जांच के लिए कल्याणी एम्स भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से निपाह वायरस से इन्फेक्शन का संकेत मिला है। एक नर्स नदिया जिले की है, जबकि दूसरी ईस्ट बर्धमान जिले के कटवा से। उन्होंने आगे कहा कि दोनों को फिलहाल बारासात हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जहां वो काम भी करती हैं। उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है।

स्पेशल एम्बुलेंस से लाया गया बारासात

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, उनमें से एक हाल में अपने होमटाउन कटवा से लौटी थीं, जहां वह बीमार पड़ गईं। फिर 31 दिसंबर को उन्हें एक लोकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। फिर हालत बिगड़ने पर उसे बर्धमान मेडिकल कॉलेज ले गए और फिर स्पेशल एम्बुलेंस से बारासात अस्पताल में एडमिट कराया गया।

झारखंड में भी जारी किया गया अलर्ट

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के मामले देखने के बाद उसका पड़ोसी राज्य झारखंड में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। झारखंड में अलर्ट जारी हो गया है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निपाह वायरस के इन्फेक्शन से मृत्यु दर बहुत ज्यादा होती है और इसके तेजी से फैलने की आशंका रहती है। इसीलिए इसके मामलों की केंद्र सरकार को सूचना तत्काल देना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पूछताछ में बड़ा खुलासा

2 बच्चों के पिता ने कराया जेंडर चेंज, परिवार में किसी को नहीं लगी भनक, राज खुला तो डिप्रेशन में गई पत्नी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।