1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2 बच्चों के पिता ने दिल्ली जाकर कराया जेंडर चेंज, परिवार में किसी को नहीं लगी भनक, राज खुला तो डिप्रेशन में गई पत्नी

2 बच्चों के पिता ने दिल्ली जाकर कराया जेंडर चेंज, परिवार में किसी को नहीं लगी भनक, राज खुला तो डिप्रेशन में गई पत्नी

 Published : Jan 13, 2026 04:12 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 04:12 pm IST

आज के आधुनिक युग में भी लिंग परिवर्तन की बात सुनकर लोग हैरत में आ जाते हैं। वह भी तब जब कोई 2 बेटियों का पिता हो। गोरखपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पति की हरकत से परेशान महिला डिप्रेशन में चली गई है।

जेंडर चेंज कराकर...- India TV Hindi
जेंडर चेंज कराकर लड़की बना 2 बेटियों का पिता (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PIXABAY

गोरखपुर के बांसगांव इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 बच्चों का बाप चुपके से दिल्ली में जेंडर चेंज कराकर लड़की बन गया। जब पत्नी ने विरोध किया तो मार-पीटकर उसे नशीली दवा देकर गैर मर्दों से जबरन यौन संबंध बनवाने लगा। मारपीट और पति की हरकत से परेशान महिला डिप्रेशन में चली गई है।

अब पत्नी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी दो बेटियों का खर्च चलाने के लिए पति से हर्जाने की मांग की है। वहीं, पति की तरफ से भी एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बांसगांव क्षेत्र की रहने वाली 24 साल की महिला ने बताया कि 24 अप्रैल 2016 को उसकी शादी घर से 5 किमी दूर रहने वाले युवक से धूमधाम से हुई थी। शादी के अगले दिन 25 अप्रैल को विदा होकर ससुराल गई थी। यहां पर कुछ दिन तक सब ठीक चला इसके बाद पति मारने पीटने लगा। पति के प्रताड़ित करने के बाद भी वह सब कुछ सहती रही। इस बीच उसकी दो बेटियां भी हुईं जिनकी उम्र इस समय 7 और साल है। बेटी होने की वजह से पति और ससुराल वाले मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देते थे।

एक बार विरोध किया तो ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए 20 जून 2021 की सुबह 8 बजे मारपीट कर बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मध्यस्थता केंद्र की पहल पर फिर से ससुराल 29 अप्रैल 2024 को अपने ससुराल गई।

पति की हरकत जानकर उड़ गए होश

महिला ने बताया कि दोबारा ससुराल जाने पर पति के व्यवहार में काफी बदलाव दिखा। मुझे कमरे में एक पर्चा भी मिला जिससे पता चला कि मेरे पति दिल्ली एक क्लिनिक में सेक्स चेंज करवाकर लड़की बन गए हैं। पति कोर्ट में झूठ बोलकर हर्जाने से बचने के लिए मुझे और बच्चों को घर लेकर गए। इसके बाद दूसरी जगह किराए का एक मकान लेकर वहां पर हम लोगों को रख दिया। वहां पर गैर मर्दों से यौन संबंध बनवाने का पति दबाव बनाने लगा। मेरे मना करने पर मारपीट की। इसके बाद मुझे नशे की दवा देकर गैर मर्दों से जबरन यौन संबंध बनवाए।

महिला ने सुनाई आपबीती

महिला ने आगे बताया, ''मेरे पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत है। वह अपनी गाड़ी टैक्सी में चलवाते हैं। उनकी गाड़ी के चालक भी मुझसे यौन संबंध बनावाता था। उसने मुझे विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द पति से आजाद कराकर मुझसे शादी करेगा। यह विश्वास दिलाकर उसने कई बार यौन संबंध बनाया। वादा निभाते हुए उसने 29 अप्रैल 2025 को मुझे मेरे घर पर ले जाकर छोड़ दिया। मेरे पति ने खजनी थाने में मेरे भागने की शिकायत की। मुझे पकड़ने घर पर पुलिस आई। पुलिस को जब मैंने सारी बात बताई तो पुलिस बिना कार्रवाई के वापस चली गई। इसके बाद से ही पति पर धोखा देने, क्रूरता और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए से हर्जाना पाने के लिए मुकदमा लड़ रही हूं।''

(रिपोर्ट- राज श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

इंटरकास्ट लव मैरिज, 8 महीने का बच्चा... पिता ने उजाड़ दिया अपनी ही बेटी का सुहाग

बुर्का पहनकर दुकानों में आती हैं 3 महिलाएं, बातों में उलझाती और पीछे से बच्चा... करतूत CCTV में कैद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।