1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का कोई संकेत नहीं: राज्यपाल जगदीप धनखड़

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का कोई संकेत नहीं: राज्यपाल जगदीप धनखड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 05:49 pm IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में लगातार राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं और उनके बार-बार कहने के बावजूद मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुलिस और प्रशासन को "राजनीतिक रूप से तटस्थ" रहने के लिए कोई "ठोस निर्देश" जारी नहीं किया है।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का कोई संकेत नहीं: राज्यपाल जगदीप धनखड़- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का कोई संकेत नहीं: राज्यपाल जगदीप धनखड़ Image Source : FILE PHOTO/PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में लगातार राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं और उनके बार-बार कहने के बावजूद मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुलिस और प्रशासन को "राजनीतिक रूप से तटस्थ" रहने के लिए कोई "ठोस निर्देश" जारी नहीं किया है। ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का इतना राजनीतिकरण हो गया है कि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है। 

उन्होंने कहा, "राजनीतिक हिंसा, राजनीतिक प्रतिशोध और राजनीतिक हत्याओं के कम होने का कोई संकेत नहीं है और मुझे डर है कि ऐसी मौतों की संख्या तीन अंकों की संख्या तक जा सकती है।" राज्यपाल ने कहा कि वह इन मुद्दों पर सरकार, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को बार-बार आगाह करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई "पुख्ता निर्देश" जारी नहीं किया है। 

राज्यपाल ने कहा कि जब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गई है, ऐसे में उन्होंने 15 नवंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा था कि सरकारी अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के रूप में काम नहीं कर सकते। धनखड़ ने कहा कि पत्र में उन्होंने लिखा था कि अगर सरकारी अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं तो यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।