1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'सिर्फ एक आदमी ले रहा नई GST दरों का क्रेडिट', CM ममता ने केंद्र पर साधा निशाना

'सिर्फ एक आदमी ले रहा नई GST दरों का क्रेडिट', CM ममता ने केंद्र पर साधा निशाना

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 22, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 05:24 pm IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नई जीएसटी दरों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इसमें राज्यों का पैसा गया है, लेकिन इसका क्रेडिट सिर्फ एक आदमी ले रहा है।

ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना।- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना। Image Source : X/AITCOFFICIAL

आज से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की नई दरें लागू करने का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी ने भी देश को संबोधित करते हुए इसके लाभों के बारे में जानकारी दी थी। वहीं अब इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को घेरा है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार को नए जीएसटी का कोई क्रेडिट नहीं लेना चाहिए। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी कोलकाता में आयोजित खिदिरपुर 25 पल्ली पूजा के उद्घाटन में गई थीं।

'केंद्र का कोई रोल नहीं'

ममता बनर्जी ने कहा, "जीएसटी में सेंट्रल गवर्नमेंट का कोई क्रेडिट नहीं है! मैंने ही सबसे पहले चिट्ठी लिखकर मांग किया था इंश्योरेंस से जीएसटी हटा लेना चाहिए। जीवन की रक्षा करने वाली कई सारे दवाइयां और छोटी-छोटी चीजों के ऊपर जीएसटी था। आपको पता होना चाहिए कि इसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट का एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। सब पैसा राज्य सरकार के खाते से गया है और इसका क्रेडिट एक आदमी ले रहा है। आत्मनिर्भरता की बात कर रहे हैं, पैसा तो दीजिएगा? ये हुआ है तो इससे मैं खुश हूं कि आम जनता लाभ उठा रही है, लेकिन इसे किया हमने है। क्योंकि बंगाल को इसलिए 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। जो लोग इसका प्रचार कर रहे हैं, वह बंगाल को पैसा देंगे?"

'राज्य सरकार के खाते से गया पैसा'

ममता बनर्जी ने आगे कहा, "100 दिनों का काम बंद! आवास योजना का काम बंद! सड़कों का पैसा बंद है, पानी का पैसा बंद है! सर्व शिक्षा का पैसा बंद है! फिर से 20000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू नुकसान हो गया। मैं घर कहां से चलाऊंगी? लेकिन फिर भी मैं खुश हूं। जहां से हो मुझे जुगाड़ लगाना पड़ेगा, लेकिन इसके लिए दिल्ली सरकार का कोई क्रेडिट नहीं है, किसी पार्टी का क्रेडिट नहीं है। इसके लिए राज्य सरकार के खाते से पैसा गया है। डबल इंजन सरकार तो घुमा कर पैसा लगी, लेकिन इसके लिए कोई कंपनसेशन नहीं दिया गया है। यह हमारे जीएसटी से लिया गया है। हमें एक ही जीएसटी मिलता है। नाम लिख रहे हैं खुद का और 20 हजार करोड़ रुपए हमारे यहां से जा रहे हैं। मैं पेपर में विज्ञापन के माध्यम से यह बता दूंगी।" 

'सभी मीडिया को करते हैं कंट्रोल'

ममता बनर्जी ने कहा, "हम उनको एक चार्ट बना कर देंगे, क्योंकि यह पैसा हमारा जा रहा है। जनता को लाभ मिलने से हम सभी खुश होते हैं। यह एक सामाजिक काम है। नेशनल मीडिया से लेकर सभी मीडिया को कंट्रोल करता है गोदी मीडिया। अभी दूरदर्शन नहीं है वह गोदी दर्शन बन गया है। ऑल इंडिया रेडियो नहीं है वो गोदी रेडियो है। आप सभी को जो कहा जा रहा है वही 24x7 कहे रहे हैं, लेकिन हमें बोलने के लिए कोई जगह नहीं है। आप लोगों ने पूछा इसलिए मैंने कहा।"

यह भी पढ़ें-

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, याचिका हुई खारिज; जानें क्या था मामला

गले में सांप लपेटकर वीडियो बना रहा था शख्स, कोबरा के काटने से हुई मौत; VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।