1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. PM मोदी ने कोलकाता को दिया पहली अंडरवॉटर मेट्रो का तोहफा, नदी के तल से भी 13 मीटर नीचे है टनल; जानें खासियत

PM मोदी ने कोलकाता को दिया पहली अंडरवॉटर मेट्रो का तोहफा, नदी के तल से भी 13 मीटर नीचे है टनल; जानें खासियत

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Mar 06, 2024 06:39 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 10:41 am IST

पीएम मोदी आज देश की पहली अंडर ग्राउंड वॉटर टनल के अंदर चलने वाली मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। ये वॉटर टनल हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। कोलकाता से हावड़ा को जोड़ने वाली ये मेट्रो देश में इंजीनियरिंग की मिसाल बन गई है।

अंडरवॉटर मेट्रो टनल...- India TV Hindi
अंडरवॉटर मेट्रो टनल (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संदेशखाली से करीब 85 किलोमीटर दूर नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में रैली करेंगे। इस रैली में संदेशखाली की पीडित महिलाएं भी शामिल होंगी। अब तक जो महिलाएं घूंघट में दिखती थीं, आज ये सभी पहली बार बिना घूंघट के दिखाई देंगी। खबर है कि इन पीड़ित महिलाओं को पीएम मोदी के साथ मंच पर भी बैठाया जा सकता है। संदेशखाली की महिलाओं ने टीएमसी नेता रहे शाहजहां शेख और उसके गुर्गों पर जबरन जमीन छीनने के साथ साथ उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

बड़ा ऐलान करने वाली हैं ममता बनर्जी

बता दें कि पीएम मोदी पहले ही बंगाल की अपनी रैली में संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर सीएम ममता बनर्जी को घेर चुके हैं। उनके ताबड़तोड़ दौरों ने टीएमसी का समीकरण पहले ही गड़बड़ा दिया है। इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी टेंशन में आ गई हैं। ममता बनर्जी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि वो आज सुबह 10 बजे कोई बड़ा ऐलान करने वाली हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये ऐलान किस बारे में होगा।

कोलकाता को मिलेगी रोमांचक सफर की सौगात

ममता बनर्जी ने वही समय चुना है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। आज की सबसे बड़ी सौगात है कोलकाता-हावड़ा अंडरवाटर मेट्रो। ये वॉटर टनल हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। यहां जमीन से 33 मीटर और हुगली नदी की सतह से 13 मीटर नीचे 520 मीटर लंबी टनल में दो ट्रैक बिछाए हैं। देश में इंजीनियर की मिसाल बनने जा रही इस टनल से कोलकाता वासियों के ना केवल समय की बचत होगी बल्कि उन्हें आरामदायक सफर भी मिलेगा। कोलकाता को मिलने वाली मेट्रो की ये सौगात लाखों लोगों को सीधा फायदा पहुंचाएगी। पीएम मोदी ने आज इसका उद्घाटन किया और आज ही इस मेट्रो का सफर आम लोगों के लिए भी शुरू हो गया है।

 
अंडरवॉटर मेट्रो की खासियत-

  1. कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान इस्पेलेनड सेक्शन बेहद खास है क्योंकि ये भारत की पहली अंडरवॉटर टनल है।
  2. ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के 16.6 किलोमीटर में 10.8 किलोमीटर का हिस्सा अंडर ग्राउंड है।
  3. हुगली नदी के अदर की 520 मीटर की दूरी को ये मेट्रो महज पैंतालीस सेंकड में पूरा कर लेगी।
  4. इस मेट्रो का काम तो 13 साल से चल रहा था लेकिन 2015 के बाद इसने रफ्तार पकड़ी और इस सुरंग को बनाने में महज 66 दिन लगे।

कोलकाता को ये अनूठी सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिहार के बेतिया में 8,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।