1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों से 80 लाख रुपये का कैश बरामद, राहत सामग्री का भी किया गबन

TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों से 80 लाख रुपये का कैश बरामद, राहत सामग्री का भी किया गबन

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Amar Deep
 Published : May 26, 2026 12:30 pm IST,  Updated : May 26, 2026 12:30 pm IST

नॉर्थ 24 परगना में टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान 80 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। वहीं पुलिस को राहत सामग्री भी मिली, जिसका गबन किया गया।

अलग-अलग ठिकानों से बरामद किए गए रुपये।- India TV Hindi
अलग-अलग ठिकानों से बरामद किए गए रुपये। Image Source : REPORTER INPUT

नॉर्थ 24 परगना: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में टीएमसी नेता के अलग-अलग ठिकानों से 80 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बदुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन और TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और पास के एक कंप्यूटर सेंटर की तलाशी ली गई। इन सभी ठिकानों पर ली गई तलाशी के बाद करीब 80 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। वहीं दीपांकर भट्टाचार्य को सरकारी राहत सामग्री के गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनके घर को पुलिस के तरफ से ताला लगा दिया गया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हुई छापेमारी

दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सरकार बदलने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। भ्रष्टाचार के आरोप में कई सारे तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात नॉर्थ 24 परगना जिले के बादुरिया पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बादुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और पास में एक कंप्यूटर सेंटर में छापेमारी की गई।

पुलिस ने 80 लाख कैश बरामद किया

जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर सेंटर में ताला लगा होने के वजह से पुलिस की टीम को ताला तोड़ कर अंदर जाना पड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस को अलग-अलग जगहों से लगभग 80 लाख रुपए कैश मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इस रुपये का हिसाब दीपांकर भट्टाचार्य के पास नहीं था। इसके अलावा उनके ठिकानों से राहत सामग्री भी बरामद की गई। फिलहाल पुलिस की टीम ने दीपांकर भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। दीपांकर भट्टाचार्य को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर पर ED की छापेमारी

वहीं दूसरी तरफ मुर्शिदाबाद जिले के कांदी शहर में ED की कस्टडी में चल रहे कोलकाता पुलिस के DC रैंक के ऑफिसर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर पर ED ने फिर से छापा मारा है। ED ने पिछले शुक्रवार को भी शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर पर छापा मारा था। वहीं आज सुबह ED के अधिकारी फिर से पहुंच गए। उनके घर को सेंट्रल फोर्स की सिक्योरिटी ने घेर लिया है। ED के अधिकारी घर की बाउंड्री के अंदर उनके तालाब पर नजर रख रहे हैं। इस तालाब के चारों ओर 10 से ज्यादा CCTV कैमरे लगे थे।

यह भी पढ़ें-

सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, CM ने हादसे पर जताया शोक; आर्थिक सहायता की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।