1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. फिर शर्मसार हुआ पश्चिम बंगाल! नाबालिग लड़की से रेप के बाद हाथ-पैर तोड़कर की गई हत्या, पुलिस ने की मामले की अनदेखी

फिर शर्मसार हुआ पश्चिम बंगाल! नाबालिग लड़की से रेप के बाद हाथ-पैर तोड़कर की गई हत्या, पुलिस ने की मामले की अनदेखी

 Published : Oct 06, 2024 08:39 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 09:18 am IST

मृतका की चाची ने आरोप लगाया कि जब इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची तो अनदेखी की गई। पुलिस ने केस दर्ज करने से साफ मना कर दिया। पुलिस की ओर से परिजनों को जयनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने को कहा गया।

बंगाल में रेप के बाद नाबालिग की हत्या- India TV Hindi
बंगाल में रेप के बाद नाबालिग की हत्या Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे मार दिया गया। पीड़िता का शव बरामद हुआ है। मृतका की चाची का कहना है कि नाबालिग लड़की के शरीर पर कई चोटें हैं, हाथ-पैर टूटे हुए थे। वह ट्यूशन से वापस आते समय लापता हो गई थी। 

पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप

मृतका की चाची ने बताया कि उसके (नाबालिग लड़की) पिता ने उसे हर जगह खोजने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मिली तो वह पुलिस स्टेशन गए लेकिन पुलिस ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। पीड़िता के परिजनों को जयनगर पुलिस स्टेशन जाने को कहा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस पूरे मामले की अनदेखी की है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा

दक्षिण 24 परगना जिले में नहर में मिली लड़की की लाश पर बरुईपुर एसपी पलाश चंद्र धाली ने कहा, 'एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा था। हमने कानून व्यवस्था को नियंत्रित कर लिया है।' 

एक व्यक्ति हिरासत में

एसपी धाली ने कहा, 'शुक्रवार शाम लड़की बाहर गई थी, जब वह रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद आज हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, उसने कहा कि उसने लड़की को मार दिया है।'

पुलिस ने कहा- मामले की कर रहे जांच

पुलिस ने कहा कि हमारी सरकार ऐसे मामलों को लेकर बहुत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।