1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हमलावरों ने जिस बाइक का किया था इस्तेमाल, सामने आई उसकी पूरी डिटेल

पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हमलावरों ने जिस बाइक का किया था इस्तेमाल, सामने आई उसकी पूरी डिटेल

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 07, 2026 05:26 pm IST,  Updated : May 07, 2026 06:23 pm IST

पुलिस की टीम और जांच एजेंसियां पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में एक-एक कर जांच कर रही हैं। हत्याकांड में शामिल बाइक का नंबर पता चल गया है। मीडिया और स्थानीय लोग जब उस पते पर पहुंचे तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में शामिल बाइक का नंबर- India TV Hindi
पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में शामिल बाइक का नंबर Image Source : REPORTER INPUT

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक-एक कर खुलासे हो रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को लेकर जांच में नया खुलासा सामने आया है। जिस बाइक का इस्तेमाल हमलावरों ने किया, उसका रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल दक्षिण अंतर्गत बर्नपुर इलाके के पते पर दर्ज बताया गया है।

बाइक के रजिस्ट्रेशन की जानकारी

रजिस्ट्रेशन नंबर: WB44D1990

राज्य: पश्चिम बंगाल
आरटीओ कार्यालय: पश्चिम बर्धमान आरटीओ
मालिक का नाम: विभाष कुमार भट्टाचार्य
पिता का नाम: बी. बी. भट्टाचार्य
रजिस्ट्रेशन तिथि: 4 मई 2012
वैधता: 2 मई 2027 तक

नहीं मिला विभाष भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति 

हालांकि, गुरुवार को जब मीडिया और स्थानीय लोग उक्त पते पर पहुंचे तो पता चला कि वहां विभाष भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता। वर्तमान में उस क्वार्टर में बर्नपुर इस्को कारखाने के कर्मचारी धरमवीर कुमार रहते हैं, जो साल 2014 से वहां रह रहे हैं।

वहां नहीं मिली बाइक

धरमवीर कुमार ने बताया कि वह विभाष भट्टाचार्य नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते। साथ ही जिस बाइक का नंबर सामने आया है, वह बाइक भी वहां मौजूद नहीं मिली। धरमवीर की अपनी मोटरसाइकिल का नंबर और मॉडल अलग है।

फर्जी है बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुद्वारा रोड स्थित एबी टाइप क्वार्टर के निवासी भी हैरान हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी हो सकता है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बारासात पुलिस जिले के SDPO विद्यागर अजिंक्य अनंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'जांच जारी है। मैं अभी इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकता।'

बिज्जू मंडल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

ग्लोक पिस्टल से हुई PA चंद्रनाथ की हत्या! बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंची, एक बार में 17 गोलियों की मैगजीन

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या से जुड़ा नया CCTV फुटेज आया सामने, बाइक और स्कूटी में दिखे हमलावर-VIDEO

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।