पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन Suvendu Adhikari ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा रोड शो निकाला। उन्होंने दक्षिण 24 परगना जिले में हुए इस हाई-वोल्टेज रोड शो के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर निशाना साधा और विधानसभा चुनाव 2021 के बाद हुई हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं को परिजनों के लिए भी बड़ा वादा किया।
चुनावी हिंसा में मारे गए वर्कर्स के परिजनों को नौकरी
शुभेंदु अधिकारी ने रोड शो के दौरान घोषणा की कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई सियासी हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों को पश्चिम बंगाल सरकार मदद देगी। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि ऐसी हर फैमिली के एक सदस्य को जॉब दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने फाल्टा विधानसभा सीट के लिए अगले पश्चिम बंगाल बजट में स्पेशल पैकेज देने का भी ऐलान किया।
CM शुभेंदु के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
अपने रोड शो की शुरुआत शुभेंदु अधिकारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी। उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच खुली गाड़ी में सवार होकर BJP उम्मीदवार देबांशु पांडा के सपोर्ट में रोड शो निकाला। बड़ी संख्या में BJP समर्थक इस दौरान मौके पर मौजूद रहे।
2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र
उन्होंने अपने संबोधन में TMC पर सियासी हिंसा और विपक्षी वर्कर्स को डराने का आरोप लगाया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2021 के बाद कई BJP कार्यकर्ताओं और उनकी फैमिली को हिंसा झेलनी पड़ी थी। उनकी पार्टी BJP ऐसे पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हुई है।
फाल्टा में वोटिंग से पहले ही पीछे हटे TMC कैंडिडेट
आगामी 21 मई को फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा वोटिंग होनी है, जिसे लेकर सियासी माहौल गर्म है। BJP इस विधानसभा सीट को प्रतिष्ठा की बात मानकर पूरी ताकत के साथ प्रचार कर रही है, वहीं TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। शुभेंदु अधिकारी का यह रोड शो और उनकी घोषणा इस सियासी मुकाबले को काफी दिलचस्प बना रही है।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7%, शुभेंदु सरकार ने पलटा ममता का फैसला