1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर से रहेंगे विधायक

नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर से रहेंगे विधायक

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 13, 2026 01:32 pm IST,  Updated : May 13, 2026 02:01 pm IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि वे भवानीपुर विधानसभा सीट अपने पास रखेंगे। यहां से उन्होंने ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे और भवानीपुर विधानसभा सीट को अपने पास रखेंगे।

2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने दो सीट- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा था और दोनों पर बड़ी जीत दर्ज की थी। भवानीपुर में उन्होंने टीएमसी प्रमुख और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में हराकर बड़ा उलटफेर किया था, वहीं नंदीग्राम में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

संवैधानिक नियमों के तहत, एक व्यक्ति दो सीटों पर विधायक नहीं रह सकता, जिसकी वजह से उन्हें एक सीट का चुनाव करना था। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर को अपनी प्राथमिकता बनाया।

9 मई को ली थी सीएम पद की शपथ

शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद वे राज्य में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके इस मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री और 18 राज्य मंत्री शामिल हैं। 

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर पहली बार बंगाल में सत्ता हासिल की। 4 मई को घोषित हुए इन नतीजों में 15 वर्षों से शासन कर रही ममता बनर्जी की TMC मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। इस चुनाव में अन्य दलों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिसमें कांग्रेस को 02 सीटें, आम जनता उन्नयन पार्टी को 02 सीटें, जबकि सीपीएम और ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट को केवल 01-01 सीट मिली। 

कुल 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने बहुमत के जादुई आंकड़े 148 को बहुत पीछे छोड़ते हुए दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंचने में सफलता पाई। इसी जनादेश के आधार पर 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और बंगाल में एक नए राजनीतिक युग का आगाज किया।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

तमिलनाडु फ्लोर टेस्ट: CM विजय ने जीता विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला समर्थन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।