1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता: आरजी कर रेप और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय की भतीजी का लटकता हुआ शव बरामद, महज 11 साल थी उम्र

कोलकाता: आरजी कर रेप और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय की भतीजी का लटकता हुआ शव बरामद, महज 11 साल थी उम्र

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 21, 2025 04:40 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 05:36 pm IST

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर रेप और हत्या मामले में दोषी शख्स की भतीजी का लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

kolkata- India TV Hindi
दोषी संजय रॉय की भतीजी का लटकता हुआ शव बरामद Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आरजी कर रेप और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय की भतीजी का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। भतीजी की उम्र महज 11 साल थी।

क्या है पूरा मामला?

रविवार रात अलीपुर के विद्यासागर कॉलोनी में 11 साल की बच्ची का लटकता हुआ शव बरामद हुआ। शव एक अलमारी में मिला। मृत बच्ची आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय की भतीजी है। वह संजय की बड़ी बहन की बेटी है। 

पता चला है कि संजय की बड़ी बहन की मौत के बाद उसकी छोटी बहन बच्ची की देखभाल करती थी। बाद में बच्ची के पिता ने उनसे शादी कर ली। परिवार का दावा है कि रविवार रात से बच्ची नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद घर का दरवाजा बंद देखकर उन्हें शक हुआ। 

खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि बच्ची का शव अलमारी के फ्रेम से लटक रहा है और उसके गले में रस्सी बंधी है। उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

स्थानीय लोगों ने परिवार के ऊपर आज अपना गुस्सा जाहिर किया। पुलिस ने मृत बच्ची के माता-पिता को रेस्क्यू किया और थाने ले गए।

आरजी कर रेप और हत्या मामला क्या है?

आरजी कर रेप और हत्या मामला 9 अगस्त 2024 को सामने आया था। मामला एक 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का है, जिसने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। इस घटना के बाद देशभर के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया, और पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं कई दिनों तक प्रभावित रहीं।

इस मामले में संजय रॉय नाम के शख्स को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। जांच में पाया गया कि यह गैंगरेप नहीं था, बल्कि एक ही व्यक्ति (संजय रॉय) का अपराध था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।