1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC नेता सुकुमार दत्ता गिरफ्तार, लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए-अंडे फेंके, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

TMC नेता सुकुमार दत्ता गिरफ्तार, लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए-अंडे फेंके, भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 11, 2026 02:50 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 02:51 pm IST

लोगों ने टीएमसी नेता पर अंडे फेंके और चोर-चोर के नारे लगाए। वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस टीएमसी नेता को अपने साथ ले गई और हालात ज्यादा नहीं बिगड़े।

Sukumar Dutta- India TV Hindi
टीएमसी नेता सुकुमार दत्ता Image Source : REPORTER INPUT

दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस नेता सुकुमार दत्ता को अदालत ले जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके ऊपर अंडे फेंके जाने की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुकुमार दत्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार, आतंक फैलाने और कथित तौर पर वसूली (तोलाबाजी) करने के आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। इन्हीं आरोपों के आधार पर दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

गुरुवार सुबह पुलिस सुकुमार दत्ता को न्यू टाउनशिप थाना से निकालकर दुर्गापुर महकमा अदालत में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक थाना परिसर के बाहर एकत्र हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंके

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सुकुमार दत्ता को निशाना बनाकर लगातार अंडे फेंके। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही। हालात को नियंत्रित करने और सुकुमार दत्ता को सुरक्षित अदालत तक पहुंचाने के लिए न्यू टाउनशिप थाना पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है। वहीं, इस घटना ने दुर्गापुर की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सुकुमार दत्ता के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच जारी है और अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

बेड के नीचे छिप गया था टीएमसी नेता

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार गिरने के बाद से टीएमसी के कई नेताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने कई नेताओं पर जबरन वसूली और गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। ऐसे ही एक नेता के घर को गुस्साए लोगों ने घेर लिया था। डर के मारे टीएमसी नेता अपने घर के अंदर बेड की नीचे छिप गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और नेता को अपने साथ ले गई थी। यहां कई लोगों को उनके पैसे वापस भी किए गए हैं। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पैसे वापस करने का ऐलान किया जा रहा था।

(दुर्गापुर से अनिरबान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: बंगाल में नोटों से भरा पड़ा था स्कूल का बंद कमरा, पुलिस भी रह गई दंग, मशीनों से रातभर गिना गया कैश

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब त्रिपुरा कोर्ट ने समन नोटिस जारी किया, जानें क्या है मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।