1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दो बाइक पर आए हमलावर, TMC कार्यकर्ता पर की फायरिंग और बम भी फेंके, मौत

दो बाइक पर आए हमलावर, TMC कार्यकर्ता पर की फायरिंग और बम भी फेंके, मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 30, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 10:44 pm IST

West Bengal: घटना में TMC कार्यकर्ता और उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि जाकिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला- India TV Hindi
टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

West Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। प्रदेश के उत्तर 24-परगना जिले में बाइक सवार बंदूकधारियों ने टीएमसी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजन ने इस हत्या के लिए मादक पदार्थ तस्कर पर आरोप लगाया है, क्योंकि टीएमसी कार्यकर्ता उसकी गतिविधि का विरोध करता था। 

जाकिर एक चाय की दुकान पर बैठा था: अधिकारी 

अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान 35 वर्षीय जाकिर हुसैन के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि जाकिर शिवदासपुर में एक चाय की दुकान पर बैठा था, जब दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार-पांच लोग आए और उस पर गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार लोगों ने जाकिर पर गोलियां चलाने के बाद उस पर बम भी फेंके। 

'जाकिर का एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया' 

उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई इस घटना में जाकिर और उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जाकिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रविवार को  इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युसूफ का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

'नशा तस्कर की गतिविधियों का विरोध किया था जाकिर'

परिजनों ने दावा किया कि जाकिर ने एक स्थानीय नशा तस्कर की गतिविधियों का विरोध किया था। परिजनों के मुताबिक, तस्कर ने अतीत में उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़-फोड़ की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।