1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में एक और TMC नेता की हत्या, आवास के पास मारी गई गोली

बंगाल में एक और TMC नेता की हत्या, आवास के पास मारी गई गोली

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 14, 2025 06:46 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 06:46 am IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या।- India TV Hindi
टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के एक और नेता की हत्या का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले ही टीएमसी नेता रज्जाक खान की हत्या हुई थी, जिसके बाद अब बीरभूम जिले में भी एक टीएमसी नेता की हत्या कर दी गई है। यहां कोमारपुर गांव में श्रीनिधिपुर पंचायत अध्यक्ष पीयूष घोष को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई, जब वह अपने आवास के पास ही मौजूद थे। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

तीन लोगों को हिरासत में लिया

एक अधिकारी ने बताया कि जिले के कोमारपुर गांव में रविवार तड़के बंदूकधारियों ने श्रीनिधिपुर पंचायत अध्यक्ष पीयूष घोष (42) को उनके आवास के पास गोली मार दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘एक गोली बहुत पास से मारी गई थी और हो सकता है कि मृतक का कोई करीबी इस हत्या में शामिल हो। हम इस हत्या के लिए व्यावसायिक विवादों से संबंधित कारणों की जांच कर रहे हैं।’’ पुलिस के मुताबिक बीरभूम जिले में टीएमसी नेता की हत्या मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

रज्जाक खान की भी हुई थी हत्या

बता दें कि इससे पहले साउथ 24 परगना में टीएमसी नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता रज्जाक खान को गुरुवार की रात को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। कोलकाता पुलिस के अनुसार, "रात लगभग 9.45 बजे, चलतबेरिया ग्राम पंचायत के चक मरीचा गांव के रज्जाक खान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उत्तर काशीपुर पुलिस थाने के अंतर्गत सिरीस्तला के पास घर लौटते समय ये हमला किया गया। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।" (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।