1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. उत्तरपाड़ा चुनाव रिजल्ट: बीजेपी ने भारी वोटों से दर्ज की जीत, TMC के उम्मीदवार को 10415 वोटों से हराया

उत्तरपाड़ा चुनाव रिजल्ट: बीजेपी ने भारी वोटों से दर्ज की जीत, TMC के उम्मीदवार को 10415 वोटों से हराया

 Published : May 04, 2026 08:06 am IST,  Updated : May 04, 2026 11:17 pm IST

पश्चिम बंगाल की उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार दीपांकर चटर्जी की जीत हुई है। यहां से टीएमसी उम्मीदवार को भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा है।

उत्तरपाड़ा विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
उत्तरपाड़ा विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV GFX

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बंगाल में सत्ता का परिवर्तन हो गया है। बीजेपी ने रिकॉर्ड सीटों से जीत हासिल की है। बंगाल की हुगली जिले की उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार दीपांनजन चक्रवर्ती की जीत हुई है। बीजेपी के उम्मीदवार को 80612 वोट मिले हैं। टीएमसे के उम्मीदवार को 70197 वोट मिले हैं। इस सीट पर हार-जीत का अंतर 10415 वोटों का रहा है।

इस सीट से ये रहे उम्मीदवार

उत्तरपाड़ा सीट से टीएमसी ने सिर्सान्या बंद्योपाध्याय, सीपीआई(एम) से मीनाक्षी मुखर्जी, बीजेपी ने दिपांजन चक्रवर्ती और कांग्रेस से सुब्रत मुखोपाध्याय चुनावी मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को काफी दिलचस्प माना जा रहा है, खासकर, टीएमसी, बीजेपी और वाम मोर्चा के बीच सीधी टक्कर की चर्चा है।

पिछली बार टीएमसी ने दर्ज की थी जीत

पिछले बार के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो उत्तरपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी की कंचन मलिक को 93,878 वोट मिले थे। बीजेपी के प्रबीर कुमार घोषाल दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें सिर्फ 57,889 वोट मिले थे। सीपीआईएम के रजत बनर्जी को 42,718 वोट मिले थे। पिछली बार इस सीट पर जीत का अंतर लगभग 35,989 वोट का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।