1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'TMC की हार निश्चित है...', कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

'TMC की हार निश्चित है...', कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

 Published : Apr 27, 2026 10:21 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 10:58 pm IST

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले हिंसा और बम बरामदगी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि टीएमसी की हार तय है, इसलिए वह डर का माहौल बना रही है।

Adhir Ranjan Chowdhury TMC Loosing- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अधीर रंजन का बड़ा दावा। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में सोमवार को चुनावी कैंपेन का शोर थम गया। बता दें कि 29 अप्रैल को राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम फेज की वोटिंग होगी। ऐसे में आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच बंगाल के कई इलाकों में देसी बम बरामद किए गए हैं। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस नेता और बेहरामपुर सीट से उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर तीखा हमला किया है। अधीर रंजन ने कहा है कि टीएमसी की हार तय है इसलिए वह डर का माहौल बना रही है।

क्या बोले अधीर रंजन?

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सामने आई हिंसा और बम बरामदगी की घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह सब बंगाल और राज्य की सत्ताधारी पार्टी की पहचान बन चुका है। अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि जब तक बंगाल में टीएमसी का शासन रहेगा, तब तक बम, पिस्टल, गोलीबारी, चोरी और भ्रष्टाचार का माहौल बना रहेगा।

TMC की हार निश्चित- अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्य में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा किया जा रहा है ताकि लोग मतदान करने से डरें और चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपनी संभावित हार से डरी हुई है, इसलिए जानबूझकर डर का माहौल बना रही है। चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्टी का मकसद लोगों को वोट देने से रोकना और किसी भी तरह चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि अगले चरण के चुनाव में TMC की और हार निश्चित है।

4 मई को सामने आएगा रिजल्ट

बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप ने राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है। निर्वाचन आयोग और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि बंगाल में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर 92 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। अब 29 अप्रैल को 142 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव का परिणाम 4 मई को सामने आएगा। (रिपोर्ट: बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ें- चुनाव के बाद बंगाल में कितने दिन तक मौजूद रहेंगे सुरक्षाबल? गृह मंत्री अमित शाह ने कर दिया खुलासा

पश्चिम बंगाल में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, BJP-TMC ने झोंक दी पूरी ताकत; 29 अप्रैल को मतदान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।