1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में चुनाव की तारीखों का कब होगा ऐलान, कितने फेज में होगी वोटिंग? क्या है चर्चा

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में चुनाव की तारीखों का कब होगा ऐलान, कितने फेज में होगी वोटिंग? क्या है चर्चा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 28, 2026 03:08 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 03:08 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों को जल्द ही ऐलान हो सकता है। इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक मार्च में तारीखों का ऐलान होगा और अप्रैल में मतदान संभावित है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव Image Source : FILE PHOTO (DD NEWS)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को ऑनलाइन जारी होने वाली है, जिससे यह तय होगा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाता मतदान करने के पात्र हैं या नहीं। यह प्रकाशन लगभग चार महीने तक चले विवादित विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के बाद हो रहा है। अंतिम सूची में मसौदा एसआईआर सूची में शामिल सभी 7.08 करोड़ नाम शामिल होंगे। इसके बाद बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने इशारा किया है कि चुनाव शेड्यूल की घोषणा मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। 

तीन फेज में हो सकते हैं चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया है कि ज्यादा से ज्यादा तीन फेज में वोटिंग होने की संभावना है। बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर आज यानी शनिवार शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सीईओ ऑफिस के सूत्रों से मिले इस इशारे को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि मार्च में तारीखों की घोषणा होगी और अप्रैल में चुनाव कराए जा सकते हैं।

बता दें कि इलेक्शन कमीशन की टीम होली त्योहार खत्म होने के बाद बंगाल में आ सकती है। फिर राज्य में चुनावों की घोषणा हो सकती है। परंपरा के अनुसार, किसी राज्य में चुनाव होने से पहले इलेक्शन कमीशन की फुल बेंच वहां जाती है। चुनाव आयोग की फुल बेंच तमिलनाडु और असम में पहले ही जा चुकी है। मार्च के बीच में चुनाव की घोषणा हो सकती है।

भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक से 10 मार्च तक विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालेगी, जो 5,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को यह बात कही।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।