Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kulti Assembly Election: किसके पाले में जाएगी कुल्टी सीट, किस पार्टी का है दबदबा? जानें सियासी समीकरण

Kulti Assembly Election: किसके पाले में जाएगी कुल्टी सीट, किस पार्टी का है दबदबा? जानें सियासी समीकरण

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Mar 10, 2026 10:09 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 10:09 pm IST

Kulti Assembly Election: कुल्टी विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की सबसे प्रमुख सीटों में से एक है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का सियासी समीकरण और कौन रहे हैं इस सीट पर बीते चुनावों के विजेता।

kulti constituency- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कुल्टी विधानसभा चुनाव

Kulti Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट चुके हैं। माना जा रहा है कि राज्य में अप्रैल महीने में वोटिंग कराई जा सकती है। ऐसे समय में सभी की नजरें राज्य की प्रमुख विधानसभा सीटों पर है। पश्चिम बंगाल की सत्ता को देखते हुए कुल्टी विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का सियासी समीकरण।

क्या है कुल्टी सीट का इतिहास?

कुल्टी विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आती है। यह जनरल कैटेगरी की असेंबली सीट है। यह आसनसोल लोकसभा सीट के 7 खंड़ों में से एक है। 1951 से कुल्टी ने पश्चिम बंगाल में हुए सभी 17 विधानसभा चुनावों में हिस्सा लिया है। कांग्रेस ने यहां 6 चुनावों में जीत हासिल की। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4 बार जीत हासिल की है और TMC तीन बार जीती है। वहीं, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, मार्क्सिस्ट फॉरवर्ड ब्लॉक, और भाजपा ने एक-एक बार इस सीट पर कब्जा किया है।

TMC ने कुल्टी में लगातार तीन बार जीत हासिल की है। उज्जल चटर्जी ने 2006 में अपनी पार्टी के लिए खाता खोला। इसके बाद 2011 में फिर चटर्जी ने अपनी सीट बरकरार रखी। 2016 में टीएमसी के लिए भाजपा मुख्य चुनौती बन गई, जब उसके उम्मीदवार अजय कुमार पोद्दार चटर्जी से 19,488 वोटों से हार गए। इसके बाद 2021 पोद्दार ने चटर्जी को 679 वोटों के मामूली अंतर से हराया, जिससे भाजपा को कुल्टी में अपनी धाक जमाने में मदद मिली।

अपने हालिया रिकॉर्ड के आधार पर, भाजपा इस चुनाव क्षेत्र में टीएमसी पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, 2021 में वोटों के कम अंतर को देखते हुए, 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत पक्की नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में यहां एक करीबी और जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है।

2021 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के अजय कुमार पोद्दार ने जीत हासिल की। अजय कुमार पोद्दार ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार उज्जवल चटर्जी को 679 वोटों से हराया था। जय कुमार पोद्दार को 81,112 वोट मिले जबकि उज्जवल चटर्जी को 80,433 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के चंडी दास चटर्जी तीसरे नंबर पर रहे थे, जिन्हें मात्र 5,795 वोट मिले थे। 

2016 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान कुल्टी सीट पर टीएमसी के उज्ज्वल चटर्जी की जीत हुई थी। उज्ज्वल चटर्जी ने बीजेपी के अजय कुमार पोद्दार को 19488 वोटों से हरा दिया था। उज्ज्वल चटर्जी को 68,952 वोट मिले थे तो अजय कुमार पोद्दार को 49,464 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस के अभिजीत आचार्य तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 42,895 वोट मिले थे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement