1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? यहां जान लीजिए बहुमत का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? यहां जान लीजिए बहुमत का आंकड़ा

 Published : May 04, 2026 06:41 am IST,  Updated : May 04, 2026 06:47 am IST

West Bengal assembly election result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को सामने आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बंगाल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है।

west bengal assembly election result majority mark- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम। Image Source : PTI

West Bengal assembly election result 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि राज्य के 294 विधानसभा सीटों में आज 293 सीटों पर वोटों की गिनती होगी। राज्य की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा और 24 मई को नतीजे आएंगे। बंगाल में वोटों की गिनती का काम 25 जिलों के 77 केंद्रों पर होगा। वोटों की गिनती के लिए 533 पर्यवेक्षकों की नियु्क्ति भी की गई है। आपको बता दें कि राज्य की सभी 77 काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की और उसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी। ऐसे में चुनाव के परिणाम सामने आने से पहले आइए जानते है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है।

बहुमत के लिए कितनी सीटों की जरूरत?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। ऐसे में राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन 2 चरण में किया गया था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी।

हालांकि, फलता सीट पर अब 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को परिणाम सामने आएंगे। 29 अप्रैल को हुए चुनावों के दौरान यहां गंभीर चुनावी गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। ऐसे में अब 293 सीटों पर चुनाव का परिणाम सामने आएगा।

एजेंट्स को QR बेस्ड आई-कार्ड दिए गए

पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बंगाल में 77 काउंटिंग सेंटर्स में 459 हॉल हैं जिनमें मतगणना का काम होगा। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी है कि सभी एजेंट्स को QR बेस्ड आई-कार्ड दिए गए हैं और उसी के आधार पर उन्हें एंट्री मिलेगी। उन्होंने बताया है कि शांतिपूर्ण तरीके से काउंटिंग के लिए जरूरी तैयारियां कर ली गईं हैं और हमारी टीम पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं? यहां देखें आंकड़ा

'भगवान हमारे साथ, सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है', चुनाव नतीजों से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।