West Bengal Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की जनता ने 15 साल के बाद एक बार फिर एक निर्णायक जानदेश देते हुए ममता की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। प्रदेश में पहली बार भगवा लहर के बीच भारतीय जनता पार्टी रुझानों में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर चुकी है। जनता ने राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ कर दिया है। ताजा रुझानों और नतीजों में विधानसभा की 294 में से भारतीय जनता पार्टी जहां 197 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं तृणमूल केवल 90 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी की इस प्रचंड जीत के पार्टी के नेताओं ने कड़ी मेहनत की। आइये जानते हैं कि पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक किस नेता ने कितनी सभाएं की।
Related Stories
प्रधानमंत्री ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल में भगवा लहर पैदा करने के पीछे पीएम मोदी की भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने पूरे चुनाव अभियान के दौरान 22 से अधिक बार पश्चिम बंगाल का दौरा किया। आचार संहिता लगने के बाद प्रधानमंत्री के कुल 21 कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 43 में से 41 संगठनात्मक जिले कवर किए गए।
14 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले कोलकाता में एक जनसभा का आयोजन हुआ। इसे पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह दावा किया गया कि इस सभा में 5.5 लाख से ज्यादा लोगों की की उपस्थिति रही।विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल 19 चुनावी जनसभाएं हुई। प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान हावड़ा और कोलकाता में 2 रोड शो किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुल 40 कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 43 में से 39 संगठनात्मक जिले कवर किए गए। जबकि 57 विधानसभा सीटों को कवर किया। विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कुल 29 जन सभाओं को संबोधित किया। प्रदेश भर में केन्द्रीय गृहमंत्री ने कुल 11 रोड शो किए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभा
बंगाल चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केन्द्रीय नेताओं के कुल 128 विधानसभाओं में कार्यक्रम हुए।
| बीजेपी के बड़े नेता | जनसभाएं |
| जे पी नड्डा | 9 |
| राजनाथ सिंह | 6 |
| शिवराज सिंह चौहान | 1 |
| अश्विनी वैष्णव | 3 |
| बाबूलाल मरांडी | 2 |
| स्मृति ईरानी | 31 |
| अनुराग ठाकुर | 4 |
| विप्लब देब | 8 |
| हेमा मालिनी | 4 |
| मनोज तिवारी | 17 |
| कंगना रनौत | 4 |
| रवि किशन | 14 |
मुख्यमंत्रियों की सभा
| मुख्यमंत्री | जनसभा |
| हिमंत विश्व शर्मा | 2 |
| योगी आदित्यनाथ | 23 |
| देवेन्द्र फड़नवीस | 3 |
| डॉ. मोहन यादव | 5 |
| भजन लाल | 4 |
| मोहन चरण माझी | 2 |
| माणिक शाह | 14 |
| रेखा गुप्ता | 15 |
| विष्णु देव साय | 4 |