1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भवानीपुर सीट पर मचेगा सियासी घमासान, सुवेंदु अधिकारी Vs ममता बनर्जी, जानें नंदीग्राम से TMC का कौन?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भवानीपुर सीट पर मचेगा सियासी घमासान, सुवेंदु अधिकारी Vs ममता बनर्जी, जानें नंदीग्राम से TMC का कौन?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 17, 2026 05:39 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 05:39 pm IST

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी, इस सीट पर भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है।

ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी- India TV Hindi
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी

चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च 2025) को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में क्रमशः 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी। चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद आज सीएम ममता बनर्जी ने भी 294 में से 291 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। तीन सीटें उन्होंने गठबंधन के लिए छोड़ दिया है। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी, जहां से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। 

नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ टीएमसी का कौन

भाजपा ने विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों पर चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे। भवानीपुर में उनके खिलाफ जहां ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ेंगी वहीं नंदीग्राम में उन्हें टीएमसी के पवित्रा कर को टिकट दिया है। बता दें कि पिछली बार के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1956 वोटों से हरा दिया था। इस बार ममता ने नंदीग्रीम सीट से पवित्रा कर पर भरोसा जताया है।

नंदीग्राम में पबित्रा कर बनाम सुवेंदु अधिकारी
Image Source : FILE PHOTO (INDIATV)नंदीग्राम में पबित्रा कर बनाम सुवेंदु अधिकारी

ममता ने तीन सीटें किसके लिए छोड़ीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी विधानसभा चुनावों में दक्षिण कोलकाता के भाबनीपुर निर्वाचन क्षेत्र में अपने सहयोगी से कट्टर प्रतिद्वंद्वी बने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को चुनौती देंगी, जिससे यह चुनावी मुकाबला इस चुनाव सीजन में दिग्गजों की टक्कर बन गया है। ममता बनर्जी और उनके भतीजे तथा तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के साथ हुए समझौते के तहत तृणमूल दार्जिलिंग की तीन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।