1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. सीएम ममता बनर्जी करेंगी 263 करोड़ रुपये के दुर्गा आंगन का शिलान्यास, हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद का माना जा रहा है जवाब

सीएम ममता बनर्जी करेंगी 263 करोड़ रुपये के दुर्गा आंगन का शिलान्यास, हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद का माना जा रहा है जवाब

 Published : Dec 29, 2025 04:16 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 04:52 pm IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता में दुर्गा आंगन का शिलान्यास करने जा रही हैं। इस दुर्गा आंगन की लागत 263 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। सीएम ममता के इस कदम को हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद का जवाब माना जा रहा है।

mamata banerjee humayun kabir- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने दिया हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद का जवाब। (फाइल फोटो) Image Source : HUMAYUN KABIR FACEBOOK/PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद का जवाब सोमवार को मंदिर के शिलान्यास से देने जा रही हैं। सीएम ममता कोलकाता के न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास करने जा रही हैं। इको पार्क के बगल में ये आंगन करीब 15 एकड़ में बनेगा और ममता इसके लिए करीब 263 करोड़ रुपये का फंड भी तय कर चुकी हैं। मंदिर का निर्माण दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि ममता ने शहीदी दिवस कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा को समर्पित मंदिर बनाने का ऐलान किया था।

हुमायूं कबीर ने क्या कहा?

आपको बता दें कि बीते 6 दिसंबर को हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में मस्जिद की नींव रखकर बंगाल में बाबरी के नाम पर चुनावी माहौल बनाना शुरू किया था। अब सीएम अब ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता के न्यू टाउन में दुर्गा आंगनमंदिर परिसर का शिलान्यास करने के मुद्दे पर हुमायूं कबीर का बयान सामने आया है। हुमायूं कबीर ने कहा है कि ममता अपनी मर्जी से मंदिर बना रही हैं। मंदिर निर्माण के खिलाफ वे पूरे राज्य में आवाज उठाएंगे। हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्हें सरकार के फंड से मंदिर निर्माण अच्छा नहीं लग रहा।

भाजपा ने क्या कहा?

दूसरी तरफ बीजेपी ने मंदिर-मस्जिद पॉलिटिक्स को लेकर ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर दोनों पर अटैक किया है। दुर्गा आंगन के शिलान्यास पर बीजेपी का कहना है कि जिस जमीन पर मंदिर बनेगा, उस पर मुआवजे के कई कानूनी केस पेंडिंग हैं। किसानों को जमीन का उचित भुगतान नहीं मिला है। बीजेपी का आरोप है कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा है कि "ममता बनर्जी हिंदुओं को रिझाने के लिए दुर्गा मंदिर बनवा रही हैं और अपने एक मंत्री को बाबरी मजिस्द बनवाने के लिए भेजा है ताकि मुसलमान का वोट मिल सके।"

ये भी पढ़ें- हुमायूं कबीर के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, पुलिसकर्मी पर हमला करने का आरोप

हुमायूं कबीर की 'बाबरी' में आज जुमे की नमाज, शक्ति प्रदर्शन में जुटे विधायक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।