1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हुमायूं कबीर की 'बाबरी' में आज जुमे की नमाज, शक्ति प्रदर्शन में जुटे विधायक

हुमायूं कबीर की 'बाबरी' में आज जुमे की नमाज, शक्ति प्रदर्शन में जुटे विधायक

 Published : Dec 26, 2025 08:15 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 08:15 am IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद हुमायूं कबीर काफी चर्चा में हैं। आज जुमे की नमाज है और आज एक बार फिर विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं।

humayun kabir- India TV Hindi
हुमायूं कबीर Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी बना ली है। हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी रखा है। तो आज एक बार फिर विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। आज जुमे की नमाज है और मुर्शिदाबाद में आज हुमायूं कबीर के साथ मुस्लिम समाज के लोग जुमे की नमाज पढ़ेंगे। पिछले जुमे को हुमायूं कबीर की मस्जिद के लिए रखी गई नींव की जगह भारी भीड़ जमा हुई थी तो आज भी भारी भीड़ के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

जुमे की पहली नमाज में उमड़ी थी हजारों की भीड़

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी थी। इसके बाद वहां पर 12 दिसंबर को पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जैसे-जैसे नमाज का समय नजदीक आया, लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। नमाजियों की लंबी कतारें खेतों से होते हुए जाती दिखाई दे रही थीं। इलाके में मौजूदा तनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुमायूं कबीर भी सभा में शामिल हुए थे। हुमायूं कबीर नमाज अदा करने वालों की कतार में शामिल हुए और बाद में स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

हुमायूं कबीर कौन हैं?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद हुमायूं कबीर काफी चर्चा में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया है। उन्होंने अपनी नई पार्टी "जनता उन्नयन पार्टी" बना ली है। जो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बता दें कि कांग्रेस, टीएमसी, भाजपा और फिर वापस टीएमसी में शामिल हुए हुमायूं कबीर कई बार दल बदल चुके हैं।

अपना दल बनाने के बाद वह ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कई बार ममता बनर्जी को लेकर बयानबाजी की है।

नई पार्टी का नाम 'जनता उन्नयन पार्टी' रखा

हुमायूं कबीर ने सोमवार को मुर्शिदाबाद में एक बड़े इवेंट में अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी अनाउंस की थी। भरतपुर के MLA ने अपनी नई पार्टी का नाम "जनता उन्नयन पार्टी" रखा था। हुमायूं ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले असेंबली इलेक्शन में लड़ेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद कहा कि वह अपनी नई पार्टी के टिकट पर मुर्शिदाबाद के रेजिनगर और भरतपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही, हुमायूं कबीर ने कई और सीट पर भी कैंडिडेट के नाम पहले ही अनाउंस कर दिए थे। इनमें कोलकाता के बालीगंज सीट से निशा चटर्जी का नाम भी था।

हुमायूं ने सोमवार को भरे हुए स्टेज से 2026 के असेंबली इलेक्शन में बालीगंज सीट से निशा चटर्जी के नाम का अनाउंसमेंट किया। उस अनाउंसमेंट के तुरंत बाद, निशा चटर्जी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसीलिए हुमायूं ने अपना फैसला बदल दिया।

यह भी पढ़ें-

नई पार्टी का ऐलान करने वाले हुमायूं कबीर ने 24 घंटे के अंदर प्रत्याशी बदला, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।