1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान विस्फोट, एक महिला घायल

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान विस्फोट, एक महिला घायल

 Published : Apr 17, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 06:18 am IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के मौके पर विस्फोट होने से एक महिला घायल हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

West Bengal- India TV Hindi
रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान विस्फोट Image Source : REPRESENTATIVE PIC

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस का सामने आया बयान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'विस्फोट आज शाम को हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।' हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।'

सीएम ममता ने दी थीं रामनवमी की शुभकामनाएं

इससे पहले, सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि शांति, समृद्धि बनाए रखें। 

रामनवमी के मौके पर देश था राममय 

गौरतलब है कि इस बार रामनवमी के मौके पर देशभर में एक अलग ही उत्साह नजर आया। अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा होने के बाद हुई इस रामनवमी का पूरे देश को पहले से इंतजार था। अयोध्या में धूमधाम से रामनवमी मनाई गई थी। इसी वजह से पूरे देश में भी एक अलग ही जोश दिखाई दे रहा था। देश में तमाम जगहों पर भगवान राम की शोभायात्रा भी निकाली गई। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

लोकसभा चुनाव से पहले RJD को झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

दिल्ली: त्रिलोकपुरी में चाकू मारकर युवक की हत्या, 2 अन्य लोगों पर भी हमला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।