1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. KOLKATA RAINS LIVE: कोलकाता में भारी बारिश से तबाही, 7 लोगों की मौत, हर तरफ जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेल-मेट्रो सेवाएं भी बाधित

KOLKATA RAINS LIVE: कोलकाता में भारी बारिश से तबाही, 7 लोगों की मौत, हर तरफ जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेल-मेट्रो सेवाएं भी बाधित

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Rituraj Tripathi
 Updated : Sep 24, 2025 02:42 pm IST

KOLKATA RAINS LIVE: कोलकाता में भारी बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं। इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हो गई है। ट्रैफिक जाम हो गया है और रेल-मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई हैं। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...

Kolkata- India TV Hindi
कोलकाता में भारी बारिश से जलभराव Image Source : REPORTER INPUT

KOLKATA RAINS LIVE: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारी बारिश की वजह से हड़कंप मच गया है। यहां कई इलाकों में जलभराव है और यातायात जाम हो गया है। बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत भी हुई है। मौत की वजह बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने की अपील की है। मंगलवार को रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने कोलकाता को अस्त-व्यस्त कर दिया है। 

Kolkata Rains

Auto Refresh
Refresh
  • 2:03 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कोलकाता में मूसलाधार बारिश कहर, बिजली का करंट लगने से 7 की मौत

    कोलकाता में मूसलाधार बारिश से बिजली का करंट लगने से सात लोगों की मौत हुई है। ममता ने ड्रेजिंग और सीईएससी को जिम्मेदार ठहराया है।

     

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    भारी बारिश के कारण 24 और 25 तारीख को स्कूल बंद रहेंगे

    कोलकाता में भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि 24 और 25 तारीख को स्कूल बंद रहेंगे।

     

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कोलकाता में भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव

    कोलकाता में भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    3 ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित

    विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण आज निम्नलिखित ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है।

    • 13151 अप कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस, जो कोलकाता स्टेशन से 11.45 बजे रवाना होने वाली थी, 23.9.2025 को 14.00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।
    • 12357 अप कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, जो 23.9.2025 को 12.10 बजे कोलकाता से रवाना होने वाली थी, 23.9.2025 को 14.30 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।
    • 13161 अप कोलकाता-बालुरघाट एक्सप्रेस, जो 23.9.2025 को 12.05 बजे कोलकाता स्टेशन से रवाना होने वाली थी, 23.9.2025 को 15.15 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।
  • 11:32 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सियालदह रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेनों को चलने में हो रही देरी

    सुबह 9:30 बजे सियालदह रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया। ट्रैक पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों को चलने में देरी हो रही है।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    ईएम बाईपास साइंस सिटी से पार्क सर्कस जाने वाली सड़क पूरी तरह जलमग्न

    ईएम बाईपास साइंस सिटी से पार्क सर्कस जाने वाली सड़क कोलकाता शहर की एक बेहद महत्वपूर्ण सड़क है। यह सड़क पूरी तरह से जलमग्न है। इसके कारण यातायात की गति बहुत धीमी है। पब्लिक परिवहन की कमी के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    यातायात, उपनगरीय रेल और मेट्रो सेवाएं भी बाधित

    कोलकाता में भारी बारिश की वजह से न केवल यातायात बाधित हुआ है, बल्कि उपनगरीय रेल और मेट्रो सेवाएं भी बाधित हुई हैं। 

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कई स्कूलों ने बुधवार को छुट्टी घोषित की

    कोलकाता में भारी बारिश और खराब हालात की वजह से कई स्कूलों ने बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

  • 11:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    निचले इलाकों में पानी घरों में घुसा, संपत्तियों को नुकसान

    शहर के कई निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया है और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

  • 11:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कोलकाता में भारी बारिश से तबाही

    कोलकाता में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। जगह-जगह पानी भर गया है। रेल, मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई हैं। अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।