1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में बीजेपी के प्रदर्शन में फटे देसी बम, 2 कार्यकर्ता हुए घायल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में बीजेपी के प्रदर्शन में फटे देसी बम, 2 कार्यकर्ता हुए घायल

 Published : Sep 11, 2022 09:57 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 06:38 am IST

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के विरोध के दौरान कई देसी बम ब्लास्ट हुए।

Several country-made bombs were blasted during BJP's protest- India TV Hindi
Several country-made bombs were blasted during BJP's protest Image Source : ANI

Highlights

  • पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में हिंसा
  • बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान फटे देसी बम
  • इस घटना में बीजेपी के 2 कार्यकर्ता भी घायल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के विरोध के दौरान कई देसी बम ब्लास्ट हुए। इस घटना में बीजेपी के 2 कार्यकर्ता भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो रही है। बता दें कि ईडी और सीबीआई द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी के संबंध में भाजपा ने ये विरोध प्रदर्शन किया था। 

BJP ने टीएमसी पर लगाए आरोप

इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमार राय ने कहा कि हमने सीतलकुची के कूचबिहार में एक विशाल विरोध रैली (कथित रूप से विभिन्न घोटालों में शामिल टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए) की, जिसके दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और बाद में बम फेंकना शुरू कर दिया। राय ने कहा कि इस घटना में भाजपा के 2 कार्यकर्ता भी घायल हो गए हैं।

"बीजेपी खुद एक आत्मघाती पार्टी"
वहीं इस घटना पर टीएमसी ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है। टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि ये केवल एक बहाना है। उनकी रैलियों में लोग नहीं हैं इसलिए ये सब लाइमलाइट में रहने का आरोप लगा रहे हैं। टीएमसी को बीजेपी की रैली पर हमला करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह खुद एक आत्मघाती पार्टी हैं। टीएमसी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम उकसाने का काम नहीं करते हैं, वो लोग करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।