1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल नगर निकायों के दो वार्ड में उपचुनाव में जीत दर्ज की

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल नगर निकायों के दो वार्ड में उपचुनाव में जीत दर्ज की

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 24, 2022 09:10 pm IST,  Updated : Aug 24, 2022 09:10 pm IST

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकायों के दो वार्ड के उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने इस चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है।

Mamta Banarjee- India TV Hindi
Mamta Banarjee

Highlights

  • दो वार्ड के उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत
  • भाजपा ने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नगर निकायों के दो वार्ड के उपचुनाव में बुधवार को जीत हासिल की। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। तृणमूल उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने पश्चिम वर्धमान जिले के आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 6 में 5,475 मतों से जीत हासिल की। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य ने कहा कि तृणमूल को 6683 मत मिले जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को 1208 और भाजपा को 485 वोट मिले। उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव नगरपालिका के वार्ड संख्या 14 में तृणमूल उम्मीदवार पपई राहा 2,118 मतों से जीते। तृणमूल को 2,842, भाजपा को 724 और माकपा को 332 मत मिले। 

पश्चिम बंगाल के लोग तृणमूल के साथ हैं -जय प्रकाश मजूमदार

बनगांव में तृणमूल पार्षद दिलीप दास के निधन और आसनसोल में तृणमूल पार्षद संजय चक्रवर्ती के इस्तीफे के कारण उप चुनाव कराए गए। मतदान 21 अगस्त को हुआ था। तृणमूल प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘‘ परिणाम आशा के अनुरूप आए हैं। ये दिखाते हैं कि मीडिया के एक वर्ग द्वारा लगातार अभियान चलाये जाने और भाजपा के दुष्प्रचार के बावजूद पश्चिम बंगाल के लोग तृणमूल के साथ हैं और उनका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर विश्वास है। कोई भी साजिश उन्हें सत्ता से बेदखल करने में कामयाब नहीं हो सकती।’’ 

भाजपा ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया

वहीं भाजपा ने दावा किया कि परिणाम ‘‘वास्तविक स्थिति’’ नहीं दिखाते। भाजपा प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि पिछले साल बिधाननगर नगर निगम चुनाव में उनके माता-पिता के बदले किसी ने मतदान कर दिया था जबकि दोनों का पहले ही निधन हो चुका है। उन्होंनें आरोप लगाया कि तृणमूल को फर्जी मतदान और गड़बड़ी में महारत हासिल है और यह सब कुछ हर चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग की नाक के नीचे होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।