1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर घमासान, सड़क पर उतरे जमीयत उलेमा हिंद के नेता और मुस्लिम संगठनों के कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर घमासान, सड़क पर उतरे जमीयत उलेमा हिंद के नेता और मुस्लिम संगठनों के कार्यकर्ता

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 11, 2026 11:07 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 11:50 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद भी SIR को लेकर घमासान थमा नहीं है। मंगलवार को राज्य में जमीयत उलेमा हिंद के नेताओं ने मुस्लिम संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर रैली निकाली है।

west bengal protest over SIR- India TV Hindi
SIR को लेकर सड़कों पर उतरे मुस्लिम संगठन। Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी SIR को लेकर घमासान मचा है। आज जमीयत उलेमा हिंद के नेता दूसरे मस्लिम संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। पश्चिम बंगाल में जमीयत उलेमा के अध्यक्ष सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि SIR के जरिए बंगाल के लाखों मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। अब लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए ट्रिब्यूनल के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही। सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि हर जिल में ट्रिब्यूनल का दफ्तर खुलना चाहिए और टाइम बाउंड मैनर में डिस्प्यूट्स का निपटारा होना चाहिए। अगर चुनाव आयोग ने ये मांग नहीं मानी तो बंगाल के लोग खामोश नहीं बैठेंगे।

कोर्ट ने शर्तों के साथ दी थी रैली की मंजूरी

आपको बता दें कि इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को जमीयत ए उलेमा को कुछ शर्तों के साथ रैली आयोजित करने की मंजूरी दे दी थी। कोर्ट द्वारा संगठन को मंगलवार को 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजाबाजार से मौलाली इलाके तक रैली निकालने की अनुमति दी थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि रैली में अधिकतम 750 लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी और केवल हाथ में पकड़े जाने वाले माइक का प्रयोग ही करना पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधीर रंजन चौधरी

आपको बता दें कि SIR के मुद्दे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अधीर रंजन की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को डिटेल रिप्लाई फाइल करने को कहा है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है कि ट्राइब्यूनल ने अब तक कितने केसेज का निपटारा किया है और इस प्रोसेस में तेजी लाने के लिए चुनाव आयोग ने क्या कदम उठाए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।

25 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी.मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। अदालत ने अधीर रंजन चौधरी की याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।

ये भी पढ़ें- ममता की TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED द्वारा फ्रीज बैंक खातों पर कलकत्ता HC का आदेश बरकरार

VIDEO: सीएम सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।