1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बेहोश कर नाबालिग से किया रेप, फिर वीडियो बनाकर उसकी मां को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

बेहोश कर नाबालिग से किया रेप, फिर वीडियो बनाकर उसकी मां को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

 Published : Nov 18, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Nov 18, 2023 02:36 pm IST

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि करीब 15 दिन पहले पीड़िता को आरोपी ने अपने घर बुलाया। उसने नशीला पदार्थ मिला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ रेप किया, बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

नाबालिग से रेप के बाद...- India TV Hindi
नाबालिग से रेप के बाद पीड़िता की मां को वीडियो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की औद्योगिक टाउनशिप दुर्गापुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की से पहले रेप करने और बाद में पीड़िता की मां सहित कुछ लोगों के साथ इस घृणित कृत्य का वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मोबाइल फोन से शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद पीड़िता की मां ने कोक अवन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी लतीफुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है।

न्यायिक हिरासत में आरोपी

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दुर्गापुर की एक अदालत में पेश किया गया जहां सरकारी वकील ने उसकी पुलिस हिरासत की मांग की। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना के बाद टूट गई बेटी

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि करीब 15 दिन पहले पीड़िता को आरोपी ने अपने घर बुलाया। उसने नशीला पदार्थ मिला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ रेप किया, बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। उसने कुछ लोगों के साथ वीडियो शेयर कर दिया, जिसमें पीड़िता की मां शामिल थी।

पीड़िता की मां ने बताया कि पहले तो उसे कुछ नहीं पता था। घटना के बाद उनकी बेटी टूट गई और अपनी दादी के घर जाने की जिद करने लगी। आखिरकार, पीड़िता की मां को असली घटना का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।