पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की सुनामी आ गई है। राज्य में बीजेपी को बंपर नंबर मिले हैं। बंगाल में जलपाईगुड़ी से जंगमहल तक भगवा ही भगवा छा गया है। राज्य की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर BJP कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल का जलवा देखने को मिल है। फैशन डिजाइनर रह चुकीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC के तापस बनर्जी को 40839 वोटों हरा दिया है। अग्निमित्रा पॉल को 119582 वोट मिले है वहीं, तापस बनर्जी को 78743 वोट मिले हैं। अग्निमित्रा पॉल का मुकाबला कांग्रेस के सौविक मुखर्जी और टीएमसी के तापस बनर्जी से था।
2019 में ग्लैमर की दुनिया को कहा था अलविदा
आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट इस बार पूरी तरह स्टाइल vs स्ट्रगल की कहानी बनी हुई थी। आसनसोल दक्षिण सीट से दोबारा अपनी किस्मत आजमाने वालीं अग्निमित्रा पॉल का सफर सच में फिल्मी लगता है। अग्निमित्रा ने एक इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर के तौर पर बड़ा नाम कमाया है। वो Lakme Fashion Week जैसे बड़े मंचों पर भी काम कर चुकी हैं। लेकिन साल 2019 में उन्होंने अचानक ग्लैमर की दुनिया छोड़कर राजनीति में एंट्री की। अग्निमित्रा ने राजनीति में आने से पहले श्रीदेवी, काजोल, मिथुन चक्रवर्ती और विवेक ओबरॉय जैसे बड़े स्टार के लिए कपड़े डिजाइन किए।

बीजेपी की सबसे आक्रामक नेताओं में गिनती
अग्निमित्रा पॉल को बीजेपी की सबसे आक्रामक महिला नेताओं में गिना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान वह पॉल बीजेपी की स्टार प्रचारक रही हैं। अग्निमित्रा ने खुद को कभी बाहरी चेहरा नहीं बताया बल्कि हमेशा 'आसनसोल की बेटी' के रूप में पेश किया।
5 साल में दोगुनी हो गई संपत्ति
बंगाल चुनाव में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का चुनावी हलफनामा चर्चा का विषय बन गया था। फैशन की दुनिया से राजनीति के गलियारों में कदम रखने वाली अग्निमित्रा ने 3.84 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी। उनके दाखिल किए गए एफिडेविट के अनुसार, 2021 में पहली बार चुनाव लड़ते समय उनकी चल संपत्ति 1.10 करोड़ रुपये थी, जो 2026 में बढ़कर 2.56 करोड़ रुपये हो गई। वहीं अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं आया है और यह लगभग 1.28 करोड़ रुपये पर टिकी हुई थी।
यह भी पढ़ें-