1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. सुवेंदु अधिकारी ने पिछले चुनाव में जिस सीट पर ममता बनर्जी को हराया था, वहां से इस बार कौन जीत रहा?

सुवेंदु अधिकारी ने पिछले चुनाव में जिस सीट पर ममता बनर्जी को हराया था, वहां से इस बार कौन जीत रहा?

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 04, 2026 12:38 pm IST,  Updated : May 04, 2026 12:46 pm IST

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर पिछली बार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया था। इस बार ममता बनर्जी इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही हैं। आइये जानते हैं कि इस बार नंदीग्राम सीट पर क्या चल रहा है।

सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी। - India TV Hindi
सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी। Image Source : PTI/FILE

पश्चिम बंगाल में दो चरणों के तहत हुए मतदान के बाद अब सुबह से ही मतगणना जारी है। इस बीच हम उस सीट की बात करें जिसकर पिछली बार ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पिछली बार ममता बनर्जी को भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। वहीं अब इस बार भी यहां से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को ही टिकट दिया है। हालांकि टीएमसी की तरफ से ममता बनर्जी की जगह यहां पर पवित्र कर चुनाव लड़ रहे हैं। नंदीग्राम सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।  

बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी आगे

बता दें कि सुबह आठ बजे से नंदीग्राम सीट पर मतगणना जारी है। इस सीट पर अभी तक की काउंटिंग के मुताबिक बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी 3135 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं टीएमसी के पबित्र कर दूसरे नंबर पर हैं। क्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सांति गोपाल गिरी तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि नंदीग्राम सीट पर इस बार कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख रुप से शामिल हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।

नंदीग्राम सीट का चुनाव परिणाम 2021

नंदीग्राम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी मेदिनीपुर जिले का हिस्सा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में 2,57,999 मतदाता थे। इनमें से 1,34,085 पुरुष और 1,23,913 महिला मतदाता थे। तीसरे लिंग का केवल एक मतदाता था। निर्वाचन क्षेत्र में 2,106 डाक मत डाले गए थे। नंदीग्राम में 2021 में सेवारत मतदाताओं की संख्या 843 थी। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने इस सीट पर 1,10,764 वोट प्राप्त करके टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को हराया था, जिन्हें 1,08,808 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें-

आजादी के बाद पहली बार... देश से LEFT पूरी तरह साफ, किसी भी राज्य में नहीं बची सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।