1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सेल्फी लेना पड़ा महंगा, इस्तांबुल में 1 की मौत

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, इस्तांबुल में 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2016 06:48 pm IST,  Updated : Aug 30, 2016 06:49 pm IST

इस्तांबुल: तुर्की के इस्तांबुल में एक ट्रक और लॉरी की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना इस्तांबुल में एशिया को यूरोप के अन्य हिस्सों से

istanbull- India TV Hindi
istanbull

इस्तांबुल: तुर्की के इस्तांबुल में एक ट्रक और लॉरी की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना इस्तांबुल में एशिया को यूरोप के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले पुल पर हुई।

 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक का चालक और उसके बेटे ने सेल्फी लेने के लिए अपने वाहन को दाईं लेन पर रोका।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद लॉरी ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि उसका बेटा और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने लोगों को सेल्फी लेने के लिए पुल पर नहीं रुकने की चेतावनी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश