1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तंजानिया में भूकंप से 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

तंजानिया में भूकंप से 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

 Written By: PTI
 Published : Sep 10, 2016 11:08 pm IST,  Updated : Sep 10, 2016 11:08 pm IST

तंजानिया में आए तेज भूकंप के झटकों से कई इमारतें धाराशायी हो गईं। मलबे में दबकर 10 लोगों की मौत हो गई तथा 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Tanzania Eartquake- India TV Hindi
Tanzania Eartquake

तंजानिया: तंजानिया में आए तेज भूकंप के झटकों से कई इमारतें धाराशायी हो गईं। मलबे में दबकर 10 लोगों की मौत हो गई तथा 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है। 

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक 12.27(GMT) पर आए इस भूकंप का केंद्र पश्चिमी तटीय लेक विक्टोरिया में स्थित शहर बुकोबा से 43 किमी दूर 10 किमी की गहराई में था।

तंजानिया के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भूकंप के चलते कई लोगों की मौत हुई है लेकिन उनके पास पूरे आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। तंजानिया के स्थानीय अखबार के मुताबिक अभी तक 10 लोगों के मरने और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश