1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराक: बम हमले में 11 सैनिकों की मौत

इराक: बम हमले में 11 सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 24, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 02:03 pm IST

बगदाद: इराक के एक प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि तिहरे आत्मघाती बम विस्फोट में सुरक्षा बलों के 11 सदस्य मारे गये। सलाहुद्दीन प्रांत के पुलिस बल के प्रवक्ता कर्नल मोहम्मद अल-जबूरी ने कहा कि आज

demo pic- India TV Hindi
demo pic

बगदाद: इराक के एक प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि तिहरे आत्मघाती बम विस्फोट में सुरक्षा बलों के 11 सदस्य मारे गये। सलाहुद्दीन प्रांत के पुलिस बल के प्रवक्ता कर्नल मोहम्मद अल-जबूरी ने कहा कि आज सुबह तीन आतंकवादियों ने विस्फोटक लदे अपने वाहनों से एक जांच चौकी में टक्कर मार दी। उन्होंने साथ ही बताया कि इस हमले में 34 सुरक्षा अधिकारी घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रमुख और प्रांतीय सुरक्षा समिति के प्रमुख के दौरे के समय यह हमला हुआ। इस घटना में दोनों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अतीत में आईएस आतंकवादी इस तरह के कई हमलों की जिम्मेदारी का दावा कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश