1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: ट्रक बम विस्फोट में 22 लोगों की मौत

सोमालिया: ट्रक बम विस्फोट में 22 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2016 01:19 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 01:19 pm IST

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक होटल के बाहर ट्रक बम विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रपति भवन के पास नजदीक अति सुरक्षित इलाके में हुई। 'बीबीसी' की रिपोर्ट

somalia- India TV Hindi
somalia

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक होटल के बाहर ट्रक बम विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रपति भवन के पास नजदीक अति सुरक्षित इलाके में हुई। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को जिस समय यह विस्फोट हुआ, होटल में सुरक्षा सम्मेलन चल रहा था। अलकायदा से जुड़े इस्लामिक अल-शबाब गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी ली है। हमले का निशाना बने सोमाली यूथ लीग (एसवाईएल) होटल सरकारी अधिकारियों के सम्मेलन के लिए ख्यात है, जिसे आतंकवादी पहले भी निशाना बना चुके हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमलावर ने पिछले मार्ग का इस्तेमाल करते हुए तेज रफ्तार से ट्रक राष्ट्रपति भवन के पास बनी जांच चौकी से आगे बढ़ा दी और इसमें विस्फोट कर दिया। हालांकि इससे पहले सुरक्षा अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, पर उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली।" सोमालिया में अल-शबाब संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार को हटाने और इस्लामिक राज्य स्थापित करने की जद्दोजहद कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश