1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको में भूस्खलन, कम से कम 38 की मौत

मेक्सिको में भूस्खलन, कम से कम 38 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2016 08:46 am IST,  Updated : Aug 08, 2016 08:46 am IST

पेबला (मेक्सिको): भीषण तूफान अर्ल के बाद मेक्सिको में हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। राज्य सरकार ने कल कहा कि मेक्सिको

landslide in mexico- India TV Hindi
landslide in mexico

 

पेबला (मेक्सिको): भीषण तूफान अर्ल के बाद मेक्सिको में हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। राज्य सरकार ने कल कहा कि मेक्सिको के मध्य पेबला राज्य में भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए जिस वजह से 28 लोग मारे गए हैं। इनमें से कम से कम 15 लोग नाबालिग हैं।

राज्य के गवर्नर ने कहा कि पूर्वी राज्य वेराक्रूज में ऐसी ही परिस्थितियों में 10 अन्य लोग मारे गए। पेबला की सरकार ने कहा कि हुआउचिनांगो शहर में आम तौर पर जितनी बारिश पूरे महीने में होती है, वह महज पिछले 24 घंटे में हो गई है। सरकार ने कहा कि पहाड़ टूटा और वह पास के गांव पर जा गिरा। इस घटना में आठ नाबालिगों समेत 11 लोग मारे गए।

पेबला में मूसलाधार बारिश के कारण लगभग 200 लोग बेघर हो चुके हैं। वेराक्रूज में नदियां बारिश के पानी के कारण भर गई हैं और दर्जनों परिवारों को निकाला गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश