1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. साइंस की दुनियां के 7 अजूबे, किसी के सिर में रह गई कैंची तो किसी के पेट में बजा मोबाइल फ़ोन

साइंस की दुनियां के 7 अजूबे, किसी के सिर में रह गई कैंची तो किसी के पेट में बजा मोबाइल फ़ोन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2016 03:30 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 03:51 pm IST

साइंस की दुनियां में रोज़ाना कोई न कोई ऐसा अविष्कार होता रहता है जिसे सुनकर हम दंग रह जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी मामले आते हैं जिसे देखकर डॉक्टर भी दंग रह जाते हैं।

scissors
scissors

2- ऐसा आदमी जिसके सिर में घुसी हुई थी कैंची
 
मैक्सिको में शिहुआहुआ शहर के एक अस्पताल के डॉक्टर तब सन्नाटे में आ गए जब एक ऐसा व्यक्ति अचानक वहां पहुंचा जिसके सिर में कैंची घुसी हुई थी। उसने बड़े आराम से डॉक्टर्स से कहा कि क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं ?
 
ख़ुशमिजाज़ 32 साल के जोनास मॉनरो का एक बार में झगड़ा हो गया था। वह बार में मज़े से शराब पी रहा था कि तभी उससे जलने वाले एक व्यक्ति ने उसे तंग करना शुरु कर दिया। लेकिन जोनास ने उसकी बातों का बुरा नहीं माना उल्टे उसे शराब भी ऑफ़र की। इस बात से वह व्यक्ति और गुस्सेे में आ गया और उसने जेब से क़ैंची निकालकर उसके सिर में घोंप दी।
 
जोनास का दोस्त नानडोर कारवाजल ख़ून से लथपथ अपने दोस्त को फ़ौरन अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने पहले तो समझा कि ये लोग मज़ाक कर रहे हैं लेकिन जब जोनास बेहोश होकर गिर पड़ा तब उन्हें मामले की गंभीरता का एहसास हुआ। जोनास का फ़ौरन ऑपरेशन किया गया और वह ख़ुशक़िस्मत है कि आज जिंदा है।

बड़बड़ाऊ पत्नी ने बचाई जान पति की, देखें अगली स्लाइड में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश