1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. साइंस की दुनियां के 7 अजूबे, किसी के सिर में रह गई कैंची तो किसी के पेट में बजा मोबाइल फ़ोन

साइंस की दुनियां के 7 अजूबे, किसी के सिर में रह गई कैंची तो किसी के पेट में बजा मोबाइल फ़ोन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2016 03:30 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 03:51 pm IST

साइंस की दुनियां में रोज़ाना कोई न कोई ऐसा अविष्कार होता रहता है जिसे सुनकर हम दंग रह जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी मामले आते हैं जिसे देखकर डॉक्टर भी दंग रह जाते हैं।

hair
hair

4-इस लड़की के पेट से निकले एक किलो बाल
 
कज़ाख़स्तान में डॉक्टर्स तब हैरान हो गए जब ऑपरेशन में एक 11 साल की लड़की के पेट से एक किलो से ज़्यादा बाल निकले। इस लड़की की इतनी बुरी हालत थी कि वो न तो खा पाती थी और न ही पी पाती थी।
 
ये लड़की पेट में दर्द की शिकायत के साथ तराज़ शहर के एक हॉस्पीकटल में दाख़िल हुई जहां डॉक्टरों ने उसका फ़ौरन ऑपरेशन किया।
 
लड़की के माता पिता ने बताया कि वो हमेशा अपने लंबे बाल चबाती रहती थी लेकिन तब उन्हें ये नहीं मालूम था कि ये आदत इतनी ख़तरनाक हो सकती है।
 
इस बीमारी को रैपुंज़ल सिंड्रम कहते हैं जिसमें पेट में बालों का गुच्छा बनकर अटक जाता है। बालों का गुच्छा मल के द्वारा बाहर नहीं निकल पाता। ये अक़्सर युवा महिलाओं में पाया जाता है।
 
इससे अल्सर हो सकता है, पेट फट सकता है और पाचन तंत्र को ब्लॉक कर सकता है। इससे पैनक्रियाज भी प्रभावित हो सकते हैं।
 
इसे सिर्फ ऑपरेशन के ज़रिये ही निकाला जा सकता है। कुछ मामलों में मरीज़ को उल्टी करवाकर भी इसे निकाला जाता है।
 
इस लड़की का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स ने कहा कि अब ये खा-पी सकेगी।
 
इसके पहले पिछले साल मई में ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही एक मामला आया था। एक पांच साल की बच्चीप के पेट से बालों का गुच्छा निकाला गया था। इस लड़की की भूख एकदम ख़त्म हो गई थी और उसकी हालत काफी गंभीर थी।

आंख में तीन इंच की कील फिर भी आंख सही सलामत, जानें अगली स्लाइड में
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश