1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. साइंस की दुनियां के 7 अजूबे, किसी के सिर में रह गई कैंची तो किसी के पेट में बजा मोबाइल फ़ोन

साइंस की दुनियां के 7 अजूबे, किसी के सिर में रह गई कैंची तो किसी के पेट में बजा मोबाइल फ़ोन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2016 03:30 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 03:51 pm IST

साइंस की दुनियां में रोज़ाना कोई न कोई ऐसा अविष्कार होता रहता है जिसे सुनकर हम दंग रह जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी मामले आते हैं जिसे देखकर डॉक्टर भी दंग रह जाते हैं।

stones
stones

6- महिला के गॉल ब्लैडर से निकले 12 हज़ार स्टोन

कोलकता में एक महिला के गॉल ब्लैडर से 11,950 स्टोन निकले हैं जो शायद विश्व रिकार्ड है। 51 साल की मिनाती मंडल को दो महीने से पेट में दर्द हो रहा था और गैस की शिकायत थी।
 
मिनाती को दो हफ़्ते पहले कोलकता के देवदूत अस्पताल में दाख़िल किया गया था। अल्ट्रासाउंड से पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन (पथरी) हैं।  ये स्टोन कोलेस्ट्रॉल और नमक से बनते हैं। डॉक्टरों को ये तो पता था कि स्टोन काफी हैं लेकिन इतने होंगे इसका ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था।
 
डॉ. माखन लाला साहा ने कहा कि वह इतने सारे स्टोन देखकर चैंक गए। उनके सहायक को इसे गिनने में चार घंटे लग गये।
डॉ. साहा ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाज़ा ही नहीं था कि गॉल ब्लैडर में इतने स्टोन हो सकते हैं। ये 2 से 5 मि.मी बड़े थे और इन्हें निकालने में पचास मिनट लगे।
 
ऑपरेशन के बाद लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ़ पैथोलॉजिस्ट से इन स्टोन के नमूने म्यूज़ियम में रखने को कहा गया है।
 
माना जा रहा है कि इससे पहले इतने स्टोन कभी मानव शरीर से नहीं निकाले गये हैं और ये विश्व रिकार्ड हो सकता है।
 
डॉ. साहा ने कहा: 'दो महीने पहले मैंने एक लड़की के गॉल ब्लैडर से 1,110 स्टोन निकाले थे। 1983 में ब्रिटैन में एक जर्मन महिला के गाल ब्लैडर से 3,110 स्टोन निकाले गये थे लेकिन मुझे लगता है कि ये नंबर सबको पीछे छोड़ देगा।
 

डॉक्टर ने छोड़ा महिला के पेट में मोबाइल, संसद में हंगामा, अगली स्लाइड में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश