1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोलोमन द्वीपसमूह में 7.0 तीव्रता का भूकंप : USGC

सोलोमन द्वीपसमूह में 7.0 तीव्रता का भूकंप : USGC

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2015 12:17 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 12:17 pm IST

सिडनी: अमेरिकी भूवैग्यानिक सर्वेक्षण यूएसजीसी ने कहा है कि सोलोमन द्वीपसमूह के तटीय क्षेत्र में आज 7.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया लेकिन भूकंप की आशंका वाले इस क्षेत्र में प्रशांत सुनामी की आशंका

सोलोमन द्वीपसमूह में...- India TV Hindi
सोलोमन द्वीपसमूह में 7.0 तीव्रता का भूकंप : USGC

सिडनी: अमेरिकी भूवैग्यानिक सर्वेक्षण यूएसजीसी ने कहा है कि सोलोमन द्वीपसमूह के तटीय क्षेत्र में आज 7.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया लेकिन भूकंप की आशंका वाले इस क्षेत्र में प्रशांत सुनामी की आशंका लगभग खत्म हो गई है। शुरआती आकलन में भूकंप को 7.5 तीव्रता का बताने के बाद आंकड़े में सुधार के साथ बताया गया कि भूकंप का यह हल्का झटका सोलोमन द्वीपसमूह में लाता के 78 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में केंद्रित था जो राजधानी होनियारा से लगभग 583 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

भूकंप को 7.3 तीव्रता का बताते हुए जियोसाइंस आस्ट्रेलिया ने कहा कि भूकंप प्रभावित क्षेत्र के कई हजार किलोमीटर हिस्से में स्थानीय सुनामी आने की आशंका थी। बहरहाल, हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप को 6.9 तीव्रता का बताते हुए कहा कि सभी उपलब्ध आकड़ों के अनुसार इस भूकंप से सुनामी की आशंका अब लगभग खत्म हो गयी है। इससे पहले 2013 में सोलोमन को 8.0 तीव्रता की भूकंप के बाद सुनामी की मार झेलनी पड़ी थी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी थी और इमारतों के बर्बाद होने से हजारों लोग बेघर हो गये थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश