1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सिडनी के एक कारखाने में लगी भीषण आग

सिडनी के एक कारखाने में लगी भीषण आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2017 09:39 am IST,  Updated : Feb 23, 2017 09:39 am IST

सिडनी: आस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कारखाने में गुरुवार को भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों के मुताबिक, यह आग एसयूईजेड शुलोरा रिसोर्स रिकवरी रिसाइकल कारखाने में लगी जहां अपशिष्ट एवं ज्वलनशील पदार्थो को रिसाइकल किया

a raging fire in a factory in sydney- India TV Hindi
a raging fire in a factory in sydney

सिडनी: आस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कारखाने में गुरुवार को भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों के मुताबिक, यह आग एसयूईजेड शुलोरा रिसोर्स रिकवरी रिसाइकल कारखाने में लगी जहां अपशिष्ट एवं ज्वलनशील पदार्थो को रिसाइकल किया जाता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिडनी के दमकल विभाग के अधीक्षक एवं मीडिय अधिकारी इयान क्रिमर को बताया, "गैस सिलेंडर में आग लगी है। बड़ी मात्रा में कागज, कार्पेट और कार्डबोर्ड में आग लगी है जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। "

आग बुझाने के लिए लगभग 100 दमकलकर्मी लगे हुए हैं। क्रिमर के मुताबिक, "इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।" आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश