1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. NASA के वैज्ञानिकों ने की धरती के आकार के 7 नए ग्रहों की खोज

NASA के वैज्ञानिकों ने की धरती के आकार के 7 नए ग्रहों की खोज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2017 08:49 am IST,  Updated : Feb 23, 2017 08:49 am IST

ह्यूस्टन: नासा के खगोल वैज्ञानिकों ने आज कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक

nasa scientists found earth like seven new planet- India TV Hindi
nasa scientists found earth like seven new planet

ह्यूस्टन: नासा के खगोल वैज्ञानिकों ने आज कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। विज्ञान पत्रिका नेचर में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से कहा गया, वहां कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है। खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं । वे सभी सही दूरी पर परिक्रमा करते हैं और संभवत: उनकी सतह पर कहीं न कहीं तरल पानी है।

दशकों से अंतरिक्ष में जीवन की तलाश में लगे वैज्ञानिक एलियन किस्‍म के जीवन की संभावनाएं की जा रही हैं। दशकों से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष में जीवन की उत्‍पत्ति सबसे बड़ा सवाल रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इनमें से तीन ग्रह एक स्‍टार के इर्द-गिर्द हैं। इससे यह संभावनाएं की जा रही हैं कि यहां पानी हो सकता है और इस वजह से जीवन की संभावनाओं को बल मिला है। नासा के मुताबिक ये तीन ग्रह रहने लायक हो सकते हैं। जिस तारे के इर्द-गिर्द ये हैं, उस स्‍टार का नाम TRAPPIST-1 है। यह स्‍टार पृथ्‍वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर है।

बेल्जियम यूनिवर्सिटी ऑफ लेज के जाने माने लेखक माइकल गिल्लन का कहना है, "ये सारे ग्रह एक दूसरे के करीब हैं। साथ ही ये सातों ग्रह अपने तारे से काफी नजदीक स्थित हैं। इनकी स्थिति बृहस्पति के आसपास मौजूद चंद्रमाओं से काफी मिलती है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश