1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: ऐसा वीडियो जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया

VIDEO: ऐसा वीडियो जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2017 09:21 am IST,  Updated : Feb 20, 2017 09:26 am IST

चंद सेकेंड का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसने फिर से पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। बम और बारूद के बीच से आई ये एक ऐसी तस्वीर है जिसे देखकर

A boy loses both legs- India TV Hindi
A boy loses both legs

चंद सेकेंड का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसने फिर से पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। बम और बारूद के बीच से आई ये एक ऐसी तस्वीर है जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा। इन तस्वीरों ने एक बार फिर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जंग की कीमत क्या है। 

वीडियो में खून और मिट्टी से सना एक मासूम बच्चा नज़र आ रहा है। दरअसल ये तस्वीर और बच्चे की आवाज़ इतनी दर्दनाक है कि इसे देखने के लिए बहुत हिम्मत चाहिये। ये तस्वीर कुछ ऐसी है जिसे देखकर आपका इंसानियत से भरोसा डगमगाने लगेगा। 

सिर्फ 15 सेकेंड के ये दिल दहलाने वाला वीडियो सीरिया के इदलिब प्रांत का है। बताया जा रहा है कि हमला सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना की ओर से किया गया जिसमें कई लोगों की जानें चली गईं। कई बच्चे भी इस हमले की चपेट में आ गए। ये 8 साल का मासूम भी उसी जंग का शिकार हुआ है। 

हमले में घायल हुआ बच्चा मलबे के बीच दबा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला और जब इसकी हालत देखी तो दिल दहल गया। धमाके में बच्चे के दोनों पैर उड़ गए और जब इस बच्चे को ज़मीन पर रखा गया तो ये अपने पिता को बुलाने लगा

 
एलन कुर्दी हो, ओमरान हो या फिर 8 साल का ये मासूम। ये बच्चे वक़्त वक़्त पर इंसानियत के दुश्मनों से यही सवाल पूछ रहे हैं कि हमारा कसूर क्या है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश