1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मध्य प्रदेश में बनाया कुत्ते का आधार कार्ड

मध्य प्रदेश में बनाया कुत्ते का आधार कार्ड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2015 03:40 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 03:47 pm IST

मध्य प्रदेश- कहते हैं कि भारत चमत्कारों का देश हैं, और चमत्कारों वाले इस देश में जो न हो जाए वो कम है। क्या आप भी कभी अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान होते

मध्य प्रदेश में बनाया...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बनाया कुत्ते का आधार कार्ड

मध्य प्रदेश- कहते हैं कि भारत चमत्कारों का देश हैं, और चमत्कारों वाले इस देश में जो न हो जाए वो कम है। क्या आप भी कभी अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान होते रहे हैं। लाइनों में लगते और धक्के खाते रहे हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए बहुत चौंकाने वाली हो सकती है।

क्योंकि यहां कई लोगों का आधार कार्ड घंटों तक परेशान होने के बाद भी नहीं बन पा रहा, वहीं मध्य प्रदेश के भिंड में सिस्टम ने एक कुत्ते का आधार कार्ड बना कर बाकायदे जारी कर दिया है। कुत्ते की तस्वीर वाले इस आधार कार्ड को देख कर एक तरफ जहाँ लोग हंस सरे हैं वहीं कुछ लोगों के गुस्से का पारा सातवें आसमान पर है।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी आजम खान (नेता नहीं) को गिरफ्तार कर लिया है। आज़म को गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश