1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. आस्ट्रेलियाई खोज: पांच अरब प्रकाशवर्ष दूर स्थित आकाशगंगा ढूंढ़ी

आस्ट्रेलियाई खोज: पांच अरब प्रकाशवर्ष दूर स्थित आकाशगंगा ढूंढ़ी

 Written By: PTI
 Published : Jul 10, 2015 04:15 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 04:15 pm IST

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने एक आधुनिक उच्च तकनीकी रेडियो दूरबीन (टेलीस्कोप) का प्रयोग करके लगभग पांच अरब प्रकाशवर्ष दूर एक आकाश गंगा की खोज की है। ऑस्ट्रेलियन स्क्वेयर किलोमीटर एरे पाथफाइंडर टेलीस्कोप (एएसकेएपी) की

पांच अरब प्रकाशवर्ष...- India TV Hindi
पांच अरब प्रकाशवर्ष दूर स्थित आकाशगंगा ढूंढ़ी

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने एक आधुनिक उच्च तकनीकी रेडियो दूरबीन (टेलीस्कोप) का प्रयोग करके लगभग पांच अरब प्रकाशवर्ष दूर एक आकाश गंगा की खोज की है। ऑस्ट्रेलियन स्क्वेयर किलोमीटर एरे पाथफाइंडर टेलीस्कोप (एएसकेएपी) की सहायता से इस आकाशगंगा को खोजा गया है। इसे धरती की ओर आने वाले रेडियो उत्सर्जन के माध्यम से खोजा गया है।

टेलीस्कोप की छह छतरियों को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक सुदूर मरूस्थलीय इलाके में मर्चिसन रेडियो-खगोल विज्ञान वेधशाला (एमआरओ) में स्थापित किया गया था। इसने सौर प्रणाली के जन्म से पहले उत्सर्जित एक कमजोर सिग्नल की पहचान की।

 ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्टि्रयल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (सीएसआईआरओ) के जेम्स एलिसन के नेतृत्व में एक शोध दल ने एसकेएपी और एमआरओ की विशेष प्रणालियौं का प्रयोग करके ब्रह्मांड के इतिहास मैं कम शोध किए गए इस क्षेत्र में यह नयी खोज की। एलिसन ने बताया, अधिकतर वेधशालाओं में यह आवाज अन्य रेडियो तरंगों के शोर में दब जाती है लेकिन हमारी वेधशाला काफी शांत स्थान पर है इसलिए हम इस रेडियो उत्सर्जन की पहचान कर पाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश