1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अफगानिस्तान में अगवा हुई ऑस्ट्रेलियाई महिला को मुक्त कराया गया

अफगानिस्तान में अगवा हुई ऑस्ट्रेलियाई महिला को मुक्त कराया गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 29, 2016 11:50 am IST,  Updated : Aug 29, 2016 11:50 am IST

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने आज बताया कि अफगानिस्तान में चार महीने पहले अगवा कर ली गई ऑस्ट्रेलिया की एक सहायता कर्मी को मुक्त करा लिया गया है और वह सुरक्षित और

australian woman- India TV Hindi
australian woman

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने आज बताया कि अफगानिस्तान में चार महीने पहले अगवा कर ली गई ऑस्ट्रेलिया की एक सहायता कर्मी को मुक्त करा लिया गया है और वह सुरक्षित और ठीक हैं। कैथरीन विल्सन जेन को कैरी नाम से जाना जाता है और उनकी उम्र 60 वर्ष के आसपास होने की खबर है। उन्हें अप्रैल के अंतिम में पाकिस्तानी सीमा से करीब जलालाबाद शहर में पकड़ लिया गया था।

नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अता उल्ला खोगयानी ने उस वक्त एएफपी से कहा था कि वह महिलाओं की कढ़ाई की परियोजना को लेकर शहर की यात्रा कर रही थी तभी बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया था। जलालाबाद नंगरहार प्रांत की राजधानी है।

उन्होंने कहा कि जिस घर में वह ठहरी हुई थीं उस घर से शाम से पहले पुलिस के हुलिए में आए अग्यात बंदूकधारी उन्हें ले गए। जूली ने एक बयान में कहा, इस साल अप्रैल में अफगानिस्तान में अगवा कर ली गईं कैरी जेन विल्सन को छुड़ाए जाने की मैं पुष्टि करती हूं और वह अब सुरक्षित और ठीक हैं।

मंत्री का बयान कैरी और उनके परिवार के लिए राहत लेकर आया है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें कैसे छुड़ाया गया। जूली ने पहले कहा था कि ऑस्ट्रेलिया अपहरणकर्ताओं को फिरौती नहीं देता है। जूली ने कहा, मैं अफगानिस्तान के अधिकारियों के काम की सरहाना करती हूं जिनके सहयोग से उनकी रिहाई मुमकिन हो सकी। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास के कर्मियों की भी सरहाना करती हूं जो सुश्री विल्सन और उनके परिवार को सहायता देते रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश